Khoba Roti Recipe in Hindi: राजस्थान के व्यंजन अपनी सादगी और देसी स्वाद के लिए जाने जाते हैं. यहां की हर डिश की देसी खासियत, बनाने का तरीका और उसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले बहुत ही पारंपरिक हैं. यहां की सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि रोटी भी देसी स्टाइल में तैयार की जाती है, जिसे राजस्थान के व्यंजनों के साथ सर्व किया जाता है. इस रोटी को राजस्थान में खोबा के नाम से जाना जाता है. यह रोटी देखने में भले ही नॉर्मल लगे, लेकिन इसका स्वाद ऐसा होता है कि एक बार खाने के बाद बचपन के दिन याद आ जाते हैं. गेहूं के आटे, देसी घी और हाथों से बनाए गए खास डिजाइन की वजह से खोबा रोटी राजस्थान के गांवों में खास तौर पर पसंद की जाती है. अगर आप चाहें तो इसे डिनर में तैयार कर सकते हैं, जिसकी रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- जनवरी में आ रही है शादी की सालगिरह? पति को खुश करने के लिए हाथों पर लगाएं अरेबिक मेहंदी, यहां से लें ट्रेंडी आइडियाज
राजस्थान की पारंपरिक खोबा की रेसिपी | Rajasthani Khoba Roti Recipe in Hindi
सामग्री
- गेहूं का आटा- 3 कप
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- जरूरत के हिसाब से
- देसी घी- 3 चम्मच
विधि
- सबसे पहले एक परात में गेहूं का आटा निकाल लें और नमक डालकर मिलाएं. अब धीरे-धीरे पानी डालें और आटे को थोड़ा सख्त गूंथ लें.
- अब आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. 10 मिनट बाद आटे की लोई तैयार करें और हाथों से हल्का चपटा करके बेलन पर रख दें.
- इसके बाद अंगुलियों से रोटी पर हल्के-हल्के दबाव देकर छोटे-छोटे गड्ढे करें. आपको चकला इस्तेमाल नहीं करना है. यही इस रोटी की खासियत है, जिसे हाथों से बनाया जाता है.
- अब तवे को गैस पर गर्म करने के लिए रखें और हल्की आंच पर रोटी को सेंक लें. दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंकने के बाद एक प्लेट में निकाल लें और ऊपर से देसी घी लगाकर सर्व करें.
कुकिंग टिप
खोबा रोटी को हमेशा धीमी आंच पर पकाएं. ऐसा करने से यह अंदर तक अच्छी तरह से पक जाती है और स्वाद भी दोगुना बढ़ जाता है. स्वाद को बढ़ाने के लिए मक्खन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- गुड़ में फंगस हो जाए तो क्या करें? अपनाएं ये स्टोरिंग हैक… डिब्बे में रखने के बाद भी नहीं होगा चिपचिपा
संबंधित खबरें
कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
51 mins agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
4 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
6 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines