हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

फेंकने से पहले जान लें! खराब आटे से भी बन सकती है स्वादिष्ट खमीर रोटी, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

Khamiri Roti Recipe Step By Step: आटा खराब होने के बाद अक्सर लोग फेंक देते हैं. आप ऐसा ना करें और घर पर खमीरी रोटी तैयार करें. आप घर पर ही होटल जैसी रोटी बनाकर सब्जी या नॉनवेज के साथ सर्व करें. यकीनन इसका स्वाद सबको पसंद आएगा.

विज्ञापन
क्या होता है खमीर आटा? Image Credit- Freepik

Khameeri Roti: गर्मियों के मौसम में आटा जल्दी खट्टा या खराब हो जाना एक आम समस्या है. कई बार रात भर रखा गूंथा आटा सुबह तक बदबू देने लगता है, जिसे ज्यादातर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं. अब ऐसा ना करें क्योंकि इससे बहुत ही मस्त चीज तैयार की जा सकती है. आप खमीर वाले आटे से रोटियां और कुलचे तैयार कर सकते हैं. वैसे हम आपको सलाह देंगे कि आप घर पर ही खमीर रोटी तैयार करें, जिसका स्वाद पूरे परिवार को अच्छा लगेगा.

इसे भी पढ़ें- अंग्रेजों द्वारा बसाए गए इस खूबसूरत भारतीय शहर में एंट्री नहीं ले सकते विदेशी नागरिक! नजारा देख हो जाएंगे दीवाने

Image Credit- Freepik

क्या होता है खमीर आटा?

जब गूंथा हुआ आटा गर्म मौसम में कुछ घंटों तक रखा रहता है तो ये खमीर बन जाता है. इससे आटा थोड़ा फूल जाता है और हल्की खट्टी खुशबू आने लगती है.  अगर आटे में ज्यादा बदबू, फंगस या काला रंग न दिखे तो उसे खमीर रोटी बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

कैसे बनाएं?

  • हल्का खट्टा गूंथा आटा- 2 कप
  • प्याज बारीक कटा हुआ- 1
  • हरी मिर्च- 2
  • हरा धनिया- 1 चम्मच
  • अजवाइन- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल या घी- थोड़ा सा

क्या हैं स्टेप?

  • सबसे पहले खट्टे आटे को एक बड़े बर्तन में निकाल लें और इसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया और अजवाइन मिलाएं.
  • अगर आटा ज्यादा पतला लगे तो थोड़ा सूखा आटा मिला सकते हैं. वरना कुछ देर के लिए रख सकते हैं.  
  • अब आटे को हल्के हाथ से दोबारा गूंथ लें और छोटी-छोटी लोइयां तैयार करें. इस दौरान तवे को गैस पर रख दें.  
  • रोटी को तवे पर रखें और रोटी को हल्का मोटा बेलें और गर्म तवे पर दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें.  
  • ऊपर से थोड़ा घी लगा दें और सर्व करें. गर्मागर्म खमीर रोटी दही, अचार या चाय के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.

इसे भी पढ़ें- 90 साल पहले भारत में लगा था पहला AC, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola