Dussehra Special Recipe: दशहरा का त्योहार खुशियों का प्रतीक है. इस खास मौके पर अगर आप घर पर कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो गुड़ के मीठे चावल एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. गुड़ की मिठास, घी की खुशबू और इलायची का स्वाद इन चावल को बेहद खास बना देता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस पारंपरिक मिठाई को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. आप चाहें तो इन्हें काजू, बादाम और किशमिश से सजाकर मेहमानों को भी परोस सकते हैं. इनका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आ सकता है. गुड़ से तैयार होने वाले इन चावलों में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इन्हें एक अलग स्वाद और खुशबू मिलती है. आइए जानते हैं गुड़ के मीठे चावल बनाने की आसान रेसिपी.
इसे भी पढ़ें- इस दशहरा घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट मिठाई, जानें मिल्क रोल बर्फी बनाना की आसान रेसिपी
गुड़ के मीठे चावल की रेसिपी
सामग्री
इस स्वादिष्ट रेसिपी को बनाने के लिए आपको किचन में मौजूद कुछ चीजों की जरूरत होगी.
- बासमती चावल- 1 कप
- गुड़- आधा कप या स्वादानुसार
- घी- 2 बड़े चम्मच
- इलायची- 5
- लौंग- 3
- काजू- आधा कप
- बादाम- आधा कप
- किशमिश- 1 बड़ा चम्मच
- पानी- जरूरत के हिसाब से
विधि
- सबसे पहले बासमती चावल को अच्छी तरह धो लें और चावल को करीब 20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें. अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें चावल डालकर लगभग 80 प्रतिशत तक पकाएं.
- ध्यान रखें कि चावल पूरी तरह गलने नहीं चाहिए. अब एक कड़ाही में घी गर्म करें. फिर इसमें काजू, बादाम और किशमिश डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
- अगर आप चावलों में इलायची और लौंग का स्वाद पसंद करते हैं तो इन्हें भी घी में डाल सकते हैं. इससे चावलों में अच्छी खुशबू आएगी. एक दूसरे बर्तन में थोड़ा पानी गर्म करें और उसमें गुड़ के छोटे-छोटे टुकड़े डाल दें.
- गुड़ को हल्की आंच पर पूरी तरह घुलने दें और चाशनी को छान लें. अब कड़ाही में तैयार चावल डालें और इसके ऊपर धीरे-धीरे गुड़ की चाशनी डाल दें.
- चावल को हल्के हाथों से मिलाएं, ताकि दाने टूटें नहीं. अब इसमें भुने हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- कड़ाही को ढककर चावलों को धीमी आंच पर 5 से 10 मिनट तक पकने दें. इस दौरान चावल गुड़ की मिठास और इलायची की खुशबू को अच्छी तरह सोख लेंगे.
- जब चावल अच्छी तरह पक जाएं और नमी खत्म हो जाए तो गैस बंद कर दें. बस आपके स्वादिष्ट गुड़ के मीठे चावल बनकर तैयार हैं. इन्हें गर्मागर्म सर्व करें और दशहरा के त्योहार का लुत्फ उठाएं.
इसे भी पढ़ें- करवाचौथ पर पूजा के बाद साड़ी नहीं बल्कि पहनें ये कूल आउटफिट्स, एथनिक और मॉडर्न लगेगा आपका लुक
संबंधित खबरें
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
15 hrs agoदशहरा पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, मैसेज और कोट्स
16 hrs agoघर पर सिर्फ 7 दिन में उगाएं सरसों और मूंग के माइक्रोग्रीन्स, यहां जानिए
23 hrs agoमहानवमी पर अपनों को भेजें सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं, यहां पढ़ें मैसेज
23 hrs agoफ्रंट हैंड से लेकर बैंक हैंड तक, दशहरा पर लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
1 day agoदशहरा पर छुट्टी है तो परिवार के साथ करें ये 7 एक्टिविटीज, यादगार बनेगा दिन
1 day agoनवरात्रि के आखिरी दिन क्या प्रसाद बनाएं? ट्राई करें ये आसान रेसिपी
1 day agoनवमी पर बच्चों को खिलाएं कुछ खास, बनाएं व्रत वाले पनीर रोल्स
1 day agoअपनों को भेजें मां दुर्गा की भक्ति से भरे ये खास संदेश, कोट्स और स्टेटस
1 day agoदशहरा पर घर पर बनाएं हलवाई जैसी मिल्क रोल बर्फी, बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines