नवरात्रि में मूंगफली का तेल अक्सर घरों में नवरात्र आते ही तेल के इस्तेमाल में बदलाव देखने को मिलता है. पहले जहां लोग सरसों आदि का तेल इस्तेमाल करते थे, वहीं ये त्योहार के करीब आते ही मूंगफली का तेल ज्यादा इस्तेमाल होने लगता है. नवरात्रि के मौके पर पूजा-अर्चना, व्रत के दौरान सात्विक चीजों का सेवन और अलग तेल का इस्तेमाल होता है, जिसमें मूंगफली का तेल भी शामिल है. हालांकि, अक्सर लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि आज जहां मार्केट में कई चीजें मिलावटी बिक रही है, ऐसे में डर रहता है कि कहीं मूंगफली का तेल भी ऐसा न मिल जाए. ऐसे में हम आपको आसान तरीका बताएंगे, जिसे अपनाकर आप घर पर ही आसानी से मूंगफली का ताजा तेल निकाल सकेंगे.
यह भी पढ़ें: Navratri Fashion: नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये फैशन टिप्स
किन चीजों से तैयार होगा मूंगफली का तेल?
घर पर मूंगफली का तेल बनाने के लिए आपको सिर्फ मूंगफली की जरूरत नहीं होगी, बल्कि आपको कुछ और चीजें भी अपने साथ रखनी होगी.
- अच्छी क्वालिटी की कच्ची मूंगफली
- मिक्सर
- साफ सूती कपड़ा
- थोड़ा गर्म पानी
कैसे घर पर बनाएं शुद्ध मूंगफली का तेल
नवरात्रि में आपको शुद्ध मूंगफली का तेल मिले, इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बस नीचे दिए गए स्टेप्स का सही से पालन करना होगा. ध्यान रखें कि मार्केट से अच्छे क्वालिटी वाली मूंगफली ही खरीदें, तभी आपको अच्छा तेल मिल सकेगा.
- सबसे पहले अपनी जरूरत के हिसाब से अच्छी क्वालिटी की मूंगफली लें और उसे छीलकर गहरे तेल वाली कड़ाही में डालें और मीडियम से धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक भूनें.
- भूनते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि मूंगफली का छिलका सुनहरा हो, न की आप उसे इतना भून दें कि वह भूरा दिखने लगे. ज्यादा भूनने से तेल में से जली हुई महक आ सकती है.
- जब मूंगफली अच्छी तरह भुन जाएं, तो गैस बंद कर ठंडा होने के लिए छोड़ दें. फिर बाद में किसी कपड़े में उन्हें रखकर अच्छे से हल्के हाथों से रगड़े, ताकि छिलका उतर जाए.
- जब मूंगफली के छिलके उतर जाए, तो उसे मिक्सर डार में डालें और पल्स मोड में डालकर करीब 30-30 सेकंड के पल्स में पीसें. ऐसा करने से मिश्रण ज्यादा गर्म नहीं होगा.
- पीसते वक्त मूंगफली पेस्ट जैसी हो जाएगी और उसमें हल्की चमक भी नजर आएगी. अगर ये चमक दिखाई दें, तो समझ लें कि मूंगफली तेल छोड़ने लगी है.
- अब आपको चाहिए कि आप तैयार पेस्ट को एक बड़ी प्लेट पर निकालें और इसे अच्छी तरह मिलकर उसमें एक चम्मच गर्म पानी डालें. इसके बाद तैयार पेस्ट को इस तरह गूंथें, जैसे आटा गूंथा जाता है.
- अक्सर लोग गूंथते वक्त गलती ये कर देते हैं कि एक बारी में ही पानी डाल देते हैं, बल्कि ऐसा नहीं करना होता है. अच्छा तेल बनाने के लिए करीब 3-4 चम्मच गर्म तेल थोड़ा-थोड़ा समय लेकर डालें और फिर गूंथें. लगातार दबाने और मसलने से तेल अलग होने लगेगा.
- 5-10 मिनट तक इस प्रक्रिया को फॉलो करने से तेल की मात्रा बढ़ती जाएगी. तेल को निकलता देख आप उसे छान लें और एक बर्तन या छोटे कंटेनर में इकट्ठा कर लें.
- इतना ही नहीं, मूंगफली के पेस्ट को अब एक सूती के कपड़े में रखें और उसे अच्छे से निचोड़ लें, ऐसा करने से उसमें मौजूद बचा हुआ तेल भी निकल जाएगा.
- तेल निकलने के बाद, आपको ऐसा दिख सकता है कि तेल थोड़ा धुंधला है या फिर उसमें छोटे-छोटे कण मौजूद हैं. लेकिन थोड़ा वक्त बीत जाने के बाद वह सभी कण नीचे बैठ जाएंगे और फिर उस तेल को मलमल के कपड़े में फिर से छान लें, ऐसा करने से तेल पहले से ज्यादा साफ हो जाएगा.
- इस तरह आपका मूंगफली का शुद्ध तेल तैयार हो जाएगा, जिसे सूखी और ठंडी जगह पर रखें और जरूरत के अनुसार, इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: नवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर, यहां जानिए आसान रेसिपी, व्रत में भी खा सकेंगे आप
संबंधित खबरें
मेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
4 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
19 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
22 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
23 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
1 day agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines