Cracked Heels Cream: मूंगफली के छिलके फेंके नहीं, यूं तैयार करें Foot Cream, फटी एड़ियां भी बन जाएंगी रुई जैसी कोमल

Cracked Heels Homemade Cream: एड़ियों का रूखापन दूर करने के लिए मूंगफली के छिलके का इस्तेमाल किया जा सकता है. आप इसके साथ दूध, शहद या नारियल का तेल मिलाकर लगा सकते हैं.

Cracked Heels Cream

क्या मूंगफली के छिलके से एड़ियों के लिए फायदेमंद है?

विज्ञापन

Peanut Peel Homemade Cream: सर्दियों में अक्सर एड़ियां फटने की समस्या बढ़ जाती है. फटी एड़ी ना सिर्फ दिखने में खराब लगती हैं, बल्कि चलने-फिरने में दर्द भी करती हैं. अगर वक्त पर एड़ियों पर ध्यान नहीं दिया जाता तो रूखेपन की वजह से खून निकलने की भी परेशानी होने लगती है. ऐसे में आपको क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए. आप एड़ियों के लिए क्रीम घर पर भी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको मूंगफली के छिलके की जरूरत होगी, जिसे दूसरी सामग्रियों के साथ मिलाना होगा. कई रिसर्च के मुताबिक, मूंगफली के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल ऑयल्स पाए जाते हैं और यह स्किन को रिपेयर करने में काफी ज्यादा मदद करते हैं. आप भी हमारे बताए गए टिप्स की मदद से मूंगफली के छिलकों से नेचुरल क्रीम तैयार कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- बचे हुए चावल से बनाया जा सकता है फेस मास्क, लोहड़ी पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए काम आएंगे ये जादुई नुस्खे

विज्ञापन

मूंगफली के छिलके से एड़ियों के लिए क्या फायदेमंद है?

मूंगफली बहुत ही अच्छा सुपरफूड है, जिसके छिलके भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल ऑयल स्किन का रूखापन दूर करने का काम करते हैं. साथ ही, यह डेड स्किन हटाने में मदद करते हैं और फटी एड़ियों को रिपेयर करते हैं.

कैसे तैयार करें मूंगफली के छिलके की क्रीम?

सामग्री

  • मूंगफली के सूखे छिलके- 2 कप
  • विटामिन ई- 3 कैप्सूल  
  • नारियल का तेल- आधा कप
  • ग्लिसरीन- चम्मच
  • देसी घी- 2 चम्मच

कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले मूंगफली के छिलकों को अच्छी तरह से धो लें और धूप में सुखाने के लिए रख दें.
  • फिर इन्हें मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें और एक पैन में नारियल का तेल और देसी घी डालें.
  • हल्की आंच पर पकाएं और इसमें मूंगफली के छिलकों का पाउडर डालकर 3 मिनट तक पकने दें.  
  • अब गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें. इसमें विटामिन E कैप्सूल और ग्लिसरीन मिलाएं.
  • बस आपकी क्रीम बनकर तैयार है जिसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें और रोजाना इस्तेमाल करें. 

इन बातों का रखें ध्यान

  • रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें.
  • नंगे पैर घर में भी ना चलें. इससे बचने के लिए आप एक अलग चप्पल बना सकते हैं.
  • हफ्ते में 1 बार पैरों का स्क्रब करें और यह क्रीम रोजाना लगाएं.  

इसे भी पढ़ें- बिना रूम हीटर के कमरे को गर्म कैसे करें? इस एक ट्रिक से बन जाएगा काम, नहीं लगेगी ठंड

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ