ऐसे बहुत से बच्चे होते हैं जो खाली सफेद दूध पीना नहीं पसंद करते हैं. उनको अपने दूध में चॉकलेट ( Chocolate Milk) जरूर चाहिए होता है. कुछ तो ऐसे बच्चे होते हैं अगर उनको चॉकलेट वाला दूध न मिले तो रोने लग जाते हैं और चॉकलेट वाले दूध की जिद करने लग जाते हैं. लेकिन ऐसे बहुत से माता-पिता हैं जो अपने बच्चे को किसी भी मिलावट वाले पाउडर का दूध नहीं देते हैं. अगर आप भी इन्हीं माता-पिता में से एक हैं और बच्चे को सभी कुछ हेल्दी खिलाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कि आप कैसे घर पर ही आराम से बच्चे के लिए उनका फेवरेट चॉकलेट वाला पाउडर कैसे ( Chocolate Powder) बना सकते हैं, जिससे वह अच्छे से बिना नखरे किए दूध का सेवन कर लें.
चॉकलेट पाउडर बनाने की सामग्री
- मखाना – 1 कटोरी
- ओट्स – 1 कटोरी
- काजू – 1 कटोरी
- बादाम – 1 कटोरी
- अखरोट – 1 कटोरी
- कद्दू के बीज – 1 कटोरी
- कोको पाउडर
- मिल्क पाउडर – 1 कटोरी
- चीनी का पाउडर – 1 कटोरी
ये भी पढ़ें- ये है कंगना की फेवरेट आलू की सब्जी, कुछ ही मिनटों में घर पर ऐसे हो जाएगी तैयार
चॉकलेट पाउडर बनाने की विधि
एक्सपर्ट के अनुसार घर पर ही टेस्टी और हेल्दी चॉकलेट वाला पाउडर बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में मखाना, ओट्स, काजू, बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज को अच्छे से रोस्ट कर लें कुछ देर के लिए. जैसे ही ये रोस्ट हो जाएं, इनको आप दूसरी प्लेट में निकाल लें. जब ये ठंडा हो जाएं तो आप इनको मिक्सी में पाउडर की तरह पीस लें.
महीन पीसने के बाद आप इसमें कोको पाउडर, मिल्क पाउडर, चीनी का पाउडर अच्छे से मिलाकर एक साथ ही छान लें. बस इस तरह से आपका घर पर ही आसानी से होममेड हेल्दी चॉकलेट पाउडर रेडी हो जाएगा, जिसे आप रोजाना अपने बच्चे को दे सकते हैं. इसके साथ ही पाउडर को एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें-Healthy Ragi Pizza Recipe: हेल्थ का ध्यान रखते हुए भी खाएं पिज्जा, बस फॉलो करें ये टिप्स
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
9 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
13 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
17 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
19 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines