Hair Growth Oil at Home Ingredients: बालों का झड़ना बहुत ही आम हो गया है. अब हर उम्र के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं. हालांकि, इसकी कोई खास वजह सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जाता है कि खराब लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, हार्मोनल बदलाव या गलत हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना आदि की वजह से बाल कमजोर हो रहे हैं. अगर वक्त पर ध्यान नहीं दिया जाता तो चोटी लगातार पतली हो जाती है और ग्रोथ भी रुक जाती है. ऐसे में जरूरत होती है सही गाइडेंस की और डॉक्टर उपासना (जो एक आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं) ने बताया है कि आप 1 महीने तक तेल लगाने का नियम बनाएं और घर का बना तेल इस्तेमाल करें.
क्यों झड़ते हैं बाल?
डॉक्टर उपासना कहती हैं कि बालों के झड़ने का कोई एक कारण नहीं होता, ये लोगों में अलग-अलग हो सकता है. पर ज्यादातर लोगों के बाल गलत तरीके से तेल लगाने या केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की वजह से हो सकता है. इसलिए आप नेचुरल चीजों से तैयार तेल का इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- बेटी अपने पिता से क्या सीखती है? एक्सपर्ट ने कहा ये 5 बातें सिखाकर आप अपनी गुड़िया को स्ट्रोंग बना सकते हैं
कैसे बनाएं होममेड तेल?
होममेड तेल बनाने के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल करें. इसमें कुछ चीजों को मिलाकर इसे और मजबूत बनाया जा सकते हैं.
सामग्री
- सरसों का तेल- 1 कप
- काले तिल- 1 चम्मच
- कलौंजी- 1 चम्मच
- मेथी दाना- 1 चम्मच
विधि
- सबसे पहले एक पैन में 1 कप सरसों का तेल निकालें.
- फिर 1 चम्मच काले तिल, कलौंजी या मेथी दाना डालकर हल्की आंच पर भून लें.
- हल्का पकाने के बाद गैस बंद कर दें और छानकर दूसरी कटोरी में निकाल लें.
- इसे लगातार 1 महीने तक लगाएं.
तेल लगाने का सही तरीका
हर रोज उंगलियों से सिर पर तेल लगाएं और मसाज करें. आपको कुछ ही दिनों में रिजल्ट देखने को मिल जाएगा. तेल को रात में सोते वक्त लगा लें और सुबह होते है ही हल्के गुनगुने पानी से बालों को साफ कर लें.
होममेड तेल के फायदे
- बालों की जड़ों तक पहुंचाना
- लंबे समय तक कंडीशनिंग देना
- हेयर ग्रोथ को नेचुरली बढ़ाना
- बालों को स्मूद बनाना
- स्कैल्प का रूखापन दूर करना
- खुजली की समस्या कम करना
तेल को स्टोर करने का तरीका
आप तेल को सही तरह से स्टोर करें. इसके लिए आप शीशे का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि शीशे के डिब्बे में तेल लंबे वक्त तक खराब नहीं होता और सही भी रहता है.
इसे भी पढ़ें- 30 की होने वाली हैं तो रोजाना रात में जरूर करें ये 4 काम, हार्मोन भी कहेंगे आपको थैंक्यू
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
43 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines