Hair Growth Oil: लगातार बाल झड़ने से पतली हो गई चोटी? ट्राई करें ये होममेड हेयर ऑयल, होगी अच्छी ग्रोथ

Methi Dana Hair Oil: रोजाना तेल लगाने के बाद भी अगर आपके बाल उतर रहे हैं तो बेहतर है घर का बना हुआ तेल इस्तेमाल करें. इसे लगभग 1 महीने तक लगाने से काफी फायदा होगा.

Methi Dana Hair Oil

घर पर तेल लगाने का तरीका- Image Credit- Freepik

Hair Growth Oil at Home Ingredients: बालों का झड़ना बहुत ही आम हो गया है. अब हर उम्र के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं. हालांकि, इसकी कोई खास वजह सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जाता है कि खराब लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, हार्मोनल बदलाव या गलत हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना आदि की वजह से बाल कमजोर हो रहे हैं. अगर वक्त पर ध्यान नहीं दिया जाता तो चोटी लगातार पतली हो जाती है और ग्रोथ भी रुक जाती है. ऐसे में जरूरत होती है सही गाइडेंस की और डॉक्टर उपासना (जो एक आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं) ने बताया है कि आप 1 महीने तक तेल लगाने का नियम बनाएं और घर का बना तेल इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

क्यों झड़ते हैं बाल?

डॉक्टर उपासना कहती हैं कि बालों के झड़ने का कोई एक कारण नहीं होता, ये लोगों में अलग-अलग हो सकता है. पर ज्यादातर लोगों के बाल गलत तरीके से तेल लगाने या केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की वजह से हो सकता है. इसलिए आप नेचुरल चीजों से तैयार तेल का इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

कैसे बनाएं होममेड तेल?

होममेड तेल बनाने के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल करें. इसमें कुछ चीजों को मिलाकर इसे और मजबूत बनाया जा सकते हैं.

विज्ञापन

सामग्री

  • सरसों का तेल- 1 कप
  • काले तिल- 1 चम्मच
  • कलौंजी- 1 चम्मच
  • मेथी दाना- 1 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले एक पैन में 1 कप सरसों का तेल निकालें.
  • फिर 1 चम्मच काले तिल, कलौंजी या मेथी दाना डालकर हल्की आंच पर भून लें.
  • हल्का पकाने के बाद गैस बंद कर दें और छानकर दूसरी कटोरी में निकाल लें.
  • इसे लगातार 1 महीने तक लगाएं.

तेल लगाने का सही तरीका

हर रोज उंगलियों से सिर पर तेल लगाएं और मसाज करें. आपको कुछ ही दिनों में रिजल्ट देखने को मिल जाएगा. तेल को रात में सोते वक्त लगा लें और सुबह होते है ही हल्के गुनगुने पानी से बालों को साफ कर लें. 

होममेड तेल के फायदे

  • बालों की जड़ों तक पहुंचाना
  • लंबे समय तक कंडीशनिंग देना
  • हेयर ग्रोथ को नेचुरली बढ़ाना
  • बालों को स्मूद बनाना
  • स्कैल्प का रूखापन दूर करना
  • खुजली की समस्या कम करना

तेल को स्टोर करने का तरीका

आप तेल को सही तरह से स्टोर करें. इसके लिए आप शीशे का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि शीशे के डिब्बे में तेल लंबे वक्त तक खराब नहीं होता और सही भी रहता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ