दशहरा में मिठाई का सेवन हर घर में किया जाता है, ये काफी बढ़ा त्योहार होता है. मेहमान आते हैं और आपस में खाने व खुशियां बांटने के लिए मिठाई एक अच्छा विकल्प होता है. लेकिन समस्या ये रहती है कि बाजार में मिलने वाली ज्यादातर मिठाइयां खुले में रखी रहती है या फिर ज्यादा डिमांड के कारण अच्छी और स्वादिष्ट मिठाई नहीं मिल पाती है. ऐसे में हम आपको गुलाब जामुन की स्वादिष्ट और आसान रेसिपी बताएंगे, जिसका स्वाद लेने वाला हर व्यक्ति आपकी तारीफ करेगा. आइए जानते हैं आप कैसे घर पर बना सकते हैं ये स्वादिष्ट मिठाई?
यह भी पढ़ें: इस दशहरा घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट मिठाई, जानें मिल्क रोल बर्फी बनाना की आसान रेसिपी
किन चीजों से तैयार होगी ये स्वादिष्ट मिठाई?
डो के लिए
- 250 ग्राम मावा (खोया)
- 50 ग्राम ताजा कद्दूकस किया हुआ पनीर
- 3-4 बड़े चम्मच मैदा
- 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर लें.
- तलने के लिए देसी घी या रिफाइंड तेल इस्तेमाल करें.
चाशनी के लिए - 2 कप चीनी
- 2 कप पानी
- 4-5 कुटी हुई हरी इलायची
- 7-8 केसर के धागे
- 1 छोटा चम्मच गुलाब जल या केवड़ा जल लें
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिठाई?
- सबसे पहले एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर गर्म करें. इसमें इलायची और केसर मिलाएं.
- चीनी घुलने के बाद 5-6 मिनट तक उबालें, जब तक चाशनी में हल्की चिपचिपाहट न आ जाए, तो गैस बंद करके गुलाब जल मिलाएं और ढककर रख दें.
- अब मावा और पनीर को एक परात में लेकर हथेली से 5-7 मिनट तक अच्छी तरह मसलें. मिश्रण एकदम मुलायम और बिना गांठ वाला होना चाहिए.
- अब इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर और इलायची पाउडर डालकर हल्के हाथों से मिलाएं.
- ध्यान रखें कि, मिश्रण को ज्यादा न गूंधें. अगर इसकी छोटी-सी लोई बनाने पर दरारें दिखें, तो थोड़ा दूध या घी डालकर दोबारा हल्के हाथों से मिलाएं.
- डो से चिकनी और बिना दरार वाली गोलियां बनाएं और फिर कड़ाही में घी या तेल को धीमी आंच पर गर्म करें और गुलाब जामुन को धीरे-धीरे सुनहरा भूरा होने तक तलें.
- जब गुलाब जामुन तेल में अच्छे से छन जाए, तो तले हुए गुलाब जामुन को निकालकर हल्की गर्म चाशनी में डाल दें. ध्यान रखें कि चाशनी न बहुत गर्म हो और न ही ठंडी.
- गुलाब जामुन को कम से कम 2 घंटे तक चाशनी में डूबा रहने दें. इससे वे चाशनी को अच्छी तरह सोख लेंगे और अंदर तक नरम, स्पंजी व रसीले बन जाएंगे.
- इस तरह आप स्वादिष्ट, मुलायम गुलाब जामुन तैयार कर सकते हैं, जिसका स्वाद चखने वाला हर व्यक्ति आपकी तारीफ करेगा.
यह भी पढ़ें: इस दशहरा घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट मिठाई, जानें मिल्क रोल बर्फी बनाना की आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
दशहरा पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, मैसेज और कोट्स
2 hrs agoघर पर सिर्फ 7 दिन में उगाएं सरसों और मूंग के माइक्रोग्रीन्स, यहां जानिए
9 hrs agoमहानवमी पर अपनों को भेजें सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं, यहां पढ़ें मैसेज
10 hrs agoफ्रंट हैंड से लेकर बैंक हैंड तक, दशहरा पर लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
10 hrs agoदशहरा पर छुट्टी है तो परिवार के साथ करें ये 7 एक्टिविटीज, यादगार बनेगा दिन
11 hrs agoनवरात्रि के आखिरी दिन क्या प्रसाद बनाएं? ट्राई करें ये आसान रेसिपी
11 hrs agoनवमी पर बच्चों को खिलाएं कुछ खास, बनाएं व्रत वाले पनीर रोल्स
12 hrs agoअपनों को भेजें मां दुर्गा की भक्ति से भरे ये खास संदेश, कोट्स और स्टेटस
13 hrs agoदशहरा पर घर पर बनाएं हलवाई जैसी मिल्क रोल बर्फी, बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoदुर्गा पूजा पर लगाएं ये यूनिक मेहंदी डिजाइन, हाथ दिखेंगे बेहद खूबसूरत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines