गणेश उत्सव के दौरान भक्त भगवान गणेश को तरह-तरह के भोग अर्पित करते हैं. मोदक और लड्डू के अलावा अगर इस बार आप बप्पा के लिए कुछ अलग और घर पर तैयार होने वाली मिठाई बनाना चाहते हैं तो गुलाब की बर्फी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. गुलाब की खुशबू और स्वाद वाली यह बर्फी देखने में भी खूबसूरत लगती है और इसे घर में मौजूद कुछ नॉर्मल सामग्रियों से आसानी से बनाया जा सकता है. आप बर्फी बनाने के लिए अपनी पसंद की चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे भोग के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. बता दें, कि आज बप्पा का 10वां दिन है, लेकिन अनंत चतुर्दशी का दिन 25 सितंबर को पड़ रहा है. ऐसे में बप्पा का विसर्जन उसी दिन किया जाएगा और आज गणेश जी की पूजा की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- पूड़ी-पकौड़े तलते समय तेल काला होने से परेशान हो जाते हैं तो आजमाकर देखें ये ट्रिक्स, साफ हो जाएगा Oil
गुलाब बर्फी रेसिपी
सामग्री
- मावा- 1 कप
- पिसी हुई चीनी- आधा कप
- गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट- 2 चम्मच
- गुलाब जल- 2 चम्मच
- मिल्क पाउडर- 2 चम्मच
- घी-1 चम्मच
- गुलाब एसेंस- 1 बूंद
विधि
- सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही में थोड़ा घी डालकर मावा डालें. इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का गर्म करें. मावा का रंग बदलने की जरूरत नहीं है, बस उसकी कच्ची महक निकलने तक इसे पकाएं.
- अब इसमें मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. गैस की हल्की आंच रखें ताकि मिश्रण कड़ाही के तले में चिपके नहीं. इसके बाद, पिसी हुई चीनी डालें और लगातार चलाते रहें. मिश्रण थोड़ा गीला और नरम हो जाएगा.
- जब यह धीरे-धीरे कड़ाही छोड़ने लगे, तब इसमें गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट और गुलाब जल डालें. अगर आप बर्फी में गुलाब की खुशबू और रंग थोड़ा ज्यादा चाहते हैं तो बहुत कम मात्रा में गुलाब एसेंस या खाने वाला गुलाबी रंग इस्तेमाल कर सकते हैं.
- जब मिश्रण बर्फी जमाने लायक गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें. इसे घी लगी प्लेट या ट्रे में फैलाएं और ऊपर से कटे हुए पिस्ता व सूखी गुलाब की पंखुड़ियां डाल दें. हल्का ठंडा होने के बाद इसे मनचाहे शेप में काट लें.
- गणेश जी को भोग लगाने के लिए मिठाई बनाते समय सामग्री की फ्रेश और साफ-सफाई का ध्यान रखें. गुलाब की पंखुड़ियां इस्तेमाल कर रही हैं तो सिर्फ खाने लायक डालें और बर्फी को सुंदर लुक दें.
इसे भी पढ़ें- फल मीठा है या फीका? खरीदने से पहले ऐसे करें चेक, हर कोई पूछने लगेगा सीक्रेट ट्रिक
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
8 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
9 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
13 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
13 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
14 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
15 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
16 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
17 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines