फल मीठा है या फीका? खरीदने से पहले ऐसे करें चेक, हर कोई पूछने लगेगा सीक्रेट ट्रिक

How To Identify Fruit is Sweet or Not: : क्या आप भी मार्केट से मीठा फल नहीं खरीद पाते हैं और हमेशा पीका या खट्टा फल ले आते हैं? आइए आपको इस स्टोरी में कुछ आसान टिप्स बताएं जिन्हें अपनाकर आप मीठे फल की पहचान कर सकेंगे और अपना पैसा बर्बाद होने से बचा सकेंगे.

How To Choose Fruits

फल मीठा है या नहीं कैसे करें पहचान? (Image: AI/Pexels)

जब भी हम बाजार से फल खरीदने जाते हैं, तो अक्सर हमारी नजर सबसे चमकदार, बड़े और अच्छे रंग वाले फलों पर जाती है. आमतौर पर हर किसी को लगता है कि ज्यादा सुंदर दिख रहा है, वह अंदर से भी उतना ही स्वादिष्ट और ताजा होंगे. लेकिन ऐसा ही हो, ये जरूरी नहीं है. कई बार फल बाहर से बिल्कुल ताजा नजर आता है, जबकि अंदर से वह कच्चा, बेस्वाद या जरूरत से ज्यादा पका हुआ हो सकता है. इसलिए फल खरीदते समय सिर्फ उसका रंग और आकार देखकर फैसला करना सही नहीं है. हालांकि, कुछ आसान टिप्स को अपनाया जाए, तो आप स्वादिष्ट और सही फल चुन सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

नाशपाती खरीदते समय क्या देखें?

आप जब नाशपाती खरीदें, तो उसकी पकावट जांचने के लिए उसके डंठल के आसपास के हिस्से को हल्के हाथ से दबाएं. अगर यह हिस्सा थोड़ा नरम महसूस होता है, तो नाशपाती खाने के लिए तैयार हो सकती है. वहीं, अगर डंठल के पास का हिस्सा बहुत सख्त है, तो फल को पकने में अभी थोड़ा और समय लग सकता है. ध्यान रखें कि नाशपाती को बहुत जोर से न दबाएं, वरना फल खराब हो सकता है, आप हल्के हाथों से आराम से दबाएं.

अनार कैसे चुनें?

अनार खरीदते समय एक ही आकार के दो फलों को हाथ में लेकर उनका वजन महसूस करें. जो अनार अपने आकार की तुलना में ज्यादा भारी लगे, उसमें आमतौर पर ज्यादा रस होने की संभावना रहती है. इसके अलावा अनार के ऊपर बने छोटे से फूल यानी क्राउन को भी देखें. अगर यह थोड़ा खुला हुआ दिखाई दे, तो अनार के अच्छी तरह पका और स्वादिष्ट होने की संभावना ज्यादा हो सकती है.

विज्ञापन

केला खरीदने का सही तरीका

केला खरीदते समय बहुत ज्यादा हरे केले लेने से बचें, खासकर अगर आप उन्हें तुरंत खाना चाहते हैं. हल्के पीले रंग के केले आमतौर पर खाने के लिए बेहतर रहते हैं. हालांकि, ऐसे केले भी न खरीदें जिनके छिलके पर बहुत ज्यादा काले धब्बे हों या जो जरूरत से ज्यादा नरम हो गए हों. अगर आपको केले कुछ दिनों बाद खाने हैं, तो हल्के हरे-पीले केले खरीद सकते हैं.

अच्छा सेब कैसे खरीदें?

हर कोई अच्छा सेब नहीं खरीद पाता है, लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि खरीदते वक्त उसके छिलके को ध्यान से देखें. फल का रंग एक जैसा होना जरूरी नहीं है. कुछ प्राकृतिक धारियां या हल्के निशान सामान्य हो सकते हैं. हालांकि, अगर सेब पर बड़े, गहरे या धंसे हुए काले धब्बे दिखाई दें, तो ऐसे फल को लेने से बचें. वहीं छोटे-छोटे प्राकृतिक डॉट्स ठीक रहते हैं.

विज्ञापन

पका हुआ कीवी कैसे पहचानें?

कीवी खरीदते समय उसे हल्के हाथ से दबाकर देखें. अगर फल में थोड़ा दबाव देने पर हल्की नरमी महसूस होती है, तो यह उसके पकने का संकेत हो सकता है. अगर दबाने पर सख्त महसूस होतो कीवी अभी कच्चा हो सकता है, जबकि बहुत ज्यादा नरम या दबा हुआ फल जरूरत से ज्यादा पक चुका हो सकता है. इसलिए ऐसा कीवी चुनें जो हल्का नरम हो, लेकिन बहुत ज्यादा मुलायम न लगे.

फल खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगली बार बाजार से फल खरीदते समय सिर्फ उनका रंग, आकार या चमक देखकर फैसला न करें. फल का वजन, उसकी बनावट, डंठल और पकने के संकेत भी जरूर देखें. इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप घर के लिए ज्यादा ताजे और खाने लायक फल आसानी से चुन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ