Ganesh Utsav: बप्पा को चढ़ाएं गुलाब की बर्फी, घर पर रखी इन सामग्रियों से करें तैयार

Gulab Burfi Recipe: घर पर बनी इस बर्फी को आप गणेश जी को भोग लगाने के बाद परिवार के सदस्यों में प्रसाद के तौर पर बांट सकते हैं. बाकी गुलाब की पंखुड़ियां करके बर्फी को स्वादिष्ट बनाया जा सकता है.  

Gulab Burfi Recipe

बप्पा को चढ़ाएं गुलाब की बर्फी. Image Credit- Freepik

गणेश उत्सव के दौरान भक्त भगवान गणेश को तरह-तरह के भोग अर्पित करते हैं. मोदक और लड्डू के अलावा अगर इस बार आप बप्पा के लिए कुछ अलग और घर पर तैयार होने वाली मिठाई बनाना चाहते हैं तो गुलाब की बर्फी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. गुलाब की खुशबू और स्वाद वाली यह बर्फी देखने में भी खूबसूरत लगती है और इसे घर में मौजूद कुछ नॉर्मल सामग्रियों से आसानी से बनाया जा सकता है. आप बर्फी बनाने के लिए अपनी पसंद की चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे भोग के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. बता दें, कि आज बप्पा का 10वां दिन है, लेकिन अनंत चतुर्दशी का दिन 25 सितंबर को पड़ रहा है. ऐसे में बप्पा का विसर्जन उसी दिन किया जाएगा और आज गणेश जी की पूजा की जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाब बर्फी रेसिपी

सामग्री

  • मावा- 1 कप
  • पिसी हुई चीनी- आधा कप
  • गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट- 2 चम्मच  
  • गुलाब जल- 2 चम्मच
  • मिल्क पाउडर- 2 चम्मच
  • घी-1 चम्मच
  • गुलाब एसेंस- 1 बूंद  

विधि

  • सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही में थोड़ा घी डालकर मावा डालें. इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का गर्म करें. मावा का रंग बदलने की जरूरत नहीं है, बस उसकी कच्ची महक निकलने तक इसे पकाएं.
  • अब इसमें मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. गैस की हल्की आंच रखें ताकि मिश्रण कड़ाही के तले में चिपके नहीं. इसके बाद, पिसी हुई चीनी डालें और लगातार चलाते रहें.  मिश्रण थोड़ा गीला और नरम हो जाएगा.
  • जब यह धीरे-धीरे कड़ाही छोड़ने लगे, तब इसमें गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट और गुलाब जल डालें. अगर आप बर्फी में गुलाब की खुशबू और रंग थोड़ा ज्यादा चाहते हैं तो बहुत कम मात्रा में गुलाब एसेंस या खाने वाला गुलाबी रंग इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • जब मिश्रण बर्फी जमाने लायक गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें. इसे घी लगी प्लेट या ट्रे में फैलाएं और ऊपर से कटे हुए पिस्ता व सूखी गुलाब की पंखुड़ियां डाल दें. हल्का ठंडा होने के बाद इसे मनचाहे शेप में काट लें.
  • गणेश जी को भोग लगाने के लिए मिठाई बनाते समय सामग्री की फ्रेश और साफ-सफाई का ध्यान रखें. गुलाब की पंखुड़ियां इस्तेमाल कर रही हैं तो सिर्फ खाने लायक डालें और बर्फी को सुंदर लुक दें.

इसे भी पढ़ें- फल मीठा है या फीका? खरीदने से पहले ऐसे करें चेक, हर कोई पूछने लगेगा सीक्रेट ट्रिक

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ