Hari Mirchi Achar At Home: थाली में रोटी और सब्जी के साथ अचार भी हो तो खाने का स्वाद कई गुना तक बढ़ जाता है. लेकिन, कई बार इतना समय ही नहीं होता कि अचार तैयार किया जाए. अचार डालना अगर आसान भी हो तो उसे धूप लगाना और हफ्तों तक इंतजार करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में यहां आपके लिए बेहद ही आसान रेसिपी (Hari Mirch Achar Recipe) दी गई है जिसे आप फॉलो करके 10 मिनट में ही हरी मिर्च का अचार (Green Chilly Pickle) तैयार कर लेंगे. तीखा और मसालेदार यह अचार सभी को बेहद पसंद आएगा. यहां जानिए किस तरह तैयार किया जा सकता है यह जल्दी से बन जाने वाला हरी मिर्च का अचार.
हरी मिर्च के अचार की रेसिपी
सामग्री
हरी मिर्च – 400 ग्राम
सरसों का तेल – 1 कप
मेथी के दाने – 1/4 चम्मच
सौंफ के दाने – 1 बड़ा चम्मच
काली मिर्च – 5-6
हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच
अमचूर पाउडर – 2 चम्मच
अजवाइन और कलौंजी – चुटकीभर
नमक – स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छे से धो लें. मिर्च की डंडी को निकाल दें.
- अब हरी मिर्ची को या तो लंबाई में या मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लें.
- कड़ाही चढ़ाएं और उसमें सौंफ, मेथी और काली मिर्च को हल्का भून लें. आंच धीमी ही रखें.
- अब इन मसालों को दरदरा पीस लें. ध्यान रहे कि आपको इन्हें बहुत ज्यादा बारीक नहीं पीसना है.
- अब कड़ाही में सरसों का तेल डालें. जब तेल से धुआं निकलने लगे तो आंच बंद कर दें और तेल को हल्का ठंडा होने दें.
- अब बड़ा बर्तन लेकर उसमें सारे मसाले, पीसा गया मिश्रण और तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- आखिर में हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें.
बस तैयार है आपका स्वादिष्ट जल्दी से बन जाने वाला हरी मिर्च का आचार.
कैसे करें स्टोर
अचार को सही तरह से स्टोर करके रखना जरूरी है ताकि यह खराब ना हो. इसके लिए सूखा हुआ कांच का जार ले लें. अचार को ज्यादा समय तक ताजा रखने के लिए इसे तेल में डुबाकर रखें. इस अचार को फ्रिज में रखें ताकि इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाए. फ्लेवर बढ़ाने के लिए अचार को 3 से 4 दिनों के लिए धूप लगाई जा सकती है.
यह भी पढ़ें – क्या खाने-पीने से बढ़ता है यूरिक एसिड? आज से ही छोड़ दीजिए ये गलतियां करना
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
4 hrs agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
8 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
10 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
11 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
13 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
2 days agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines