Ghevar Kaise Banaye: सावन का महीना आते ही घेवर की खुशबू भी हवा में घुलने लगती है. इस महीने में लोग घेवर खाना बेहद पसंद करते हैं. घेवर ना बहुत ज्यादा मीठा होता है और ना ही फीका, यह सॉफ्ट होने के साथ ही क्रंची भी होता है और इसका जालीदार टेक्सचर देखने में भी बेहद अच्छा लगता है. ऐसे में अगर आप भी घेवर खाने के शौकीन हैं या परिवार में सभी को घेवर खाना पसंद है तो यहां जानिए घर पर किस तरह घेवर बनाया जा सकता है. यहां आपके लिए घेवर की सामग्री (Ghevar Ingredents) और विधि दी जा रही है जिससे आप अपने टेस्ट के अनुसार घेवर तैयार कर सकते हैं.
घर पर कैसे बनाएं घेवर | How To Make Ghevar At Home
सामग्री
2 कप मैदा
½ कप घी
4-5 बर्फ के टुकड़े
2 से 2½ कप ठंडा पानी
1 कप ठंडा दूध
1 लीटर घी या रिफाइंड तेल
1 चुटकी बेकिंग पाउडर
गार्निशिंग के लिए रबड़ी, बादाम, पिस्ता और चांदी का वर्क
चाश्नी सामग्री
1½ कप चीनी
1 कप पानी
4-5 इलायची
कुछ केसर के धागे
घेवर बनाने की विधि
- घेवर बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े खुले मुंह के बर्तन में घी और बर्फ के टुकड़े डालकर फेंटें.
- घी क्रीमी और सफेद हो जाए तो उसमें थोड़ा-थोड़ा मैदा मिलाएं.
- अब इसमें ठंडा पानी और दूध डालते हुए मिश्रण को पतला करें और बिना गुठलियों वाला बैटर तैयार करें.
- इस बैटर को इतना पतला रखें कि यह अच्छे से बह सके.
- अब एक गहरे और मोटे तले के बर्तन में घी या तेल को गर्म करने के लिए रखें.
- तेल को गर्म करने के लिए एक कलछी में घेवर का बैटर लें और थोड़ी उंचाई से तेल में डालें.
- हर 10 से 15 सेकंड में तेल में घेवर का बैटर डालते रहें. 5 से 6 बार ऐसा करें जिससे तेल में जालीदार घेवर बनने लगेगा.
- घेवर के बीच में किसी चम्मच की मदद से छेद बना लें.
- घेवर जब सुनहरा हो जाए और कुरकुरा होने लगे तो उसे तेल से छानकर निकाल लें.
तैयार करें चाश्नी
अब घेवर की चाश्नी बनाने के लिए कढ़ाई में पानी और चीनी डालें और पकाएं. जब एक तार की चाश्नी तैयार हो जाए तो गैस को बंद कर लें. इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची डाली जा सकती है. इसके बाद केसर डालकर घेवर को चाशनी में डुबोएं और ऊपर से और चाश्नी डालें.
आखिर में करें गार्निश
घेवर तैयार हो जाए तो इसपर गार्निश करें. घेवर के ऊपर रबड़ी डालें, बादाम डालें, पिस्ता और चांदी का वर्क लगााकर अच्छे से सजाएं. घेवर को ठंडा-ठंडा सर्व करें. इसका स्वाद बेहद अच्छा आता है.
यह भी पढ़ें- Daulat Ki Chaat: घर बैठे लें पुरानी दिल्ली की दौलत की चाट का स्वाद, जानिए बनाने की आसान विधि
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
12 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
18 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
19 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
20 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
22 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines