Pudding Recipe for Mother’s Day: अगर आप इस मदर्स डे पर अपनी मां को कुछ खास और दिल से बना हुआ डेजर्ट खिलाना चाहते हैं तो फ्रेश फ्रूट पुडिंग एक परफेक्ट ऑप्शन है. क्रीमी टेक्सचर, चॉकलेट फ्लेवर और ताजे फलों की मिठास से बनी यह पुडिंग देखने में जितनी खूबसूरत लगती है, खाने में इससे भी ज्यादा स्वादिष्ट होती है. खास बात यह है कि इसे बिना ज्यादा मेहनत के घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. ठंडी-ठंडी फ्रेश फ्रूट पुडिंग गर्मियों में हर किसी का दिल जीत लेगी. बस आपको सही रेसिपी बता होनी चाहिए, जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- धुरंधर जैसा स्पाई भी 10 सेकंड में नहीं खोज पाएगा, Bengol की भीड़ में छिपा Bengal
फ्रेश फ्रूट पुडिंग कैसे बनाएं?
सामग्री
- बिस्किट बेस के लिए
- 5 पैकेट ब्रिटानिया बोरबॉन बिस्कुट
- थोड़ा सा बटर
- बेरी सॉस के लिए
- 300 ग्राम- मिक्स्ड बेरीज
- आधा कप- चीनी
- 2 बड़े चम्मच- नींबू का रस
- 3 छोटा चम्मच- जिलेटिन पाउडर
- 3 बड़े चम्मच- ठंडा पानी
- क्रीमी लेयर के लिए
- 2 कप- व्हिप्ड क्रीम
- 3 छोटा चम्मच- पाउडर शुगर
- 450 ग्राम- मसकारपोन चीज
- 150 ग्राम- मिल्क चॉकलेट
- सजावट के लिए
- फ्रेश बेरीज
- पुदीने की पत्तियां
विधि
- सबसे पहले बोरबॉन बिस्कुट को क्रश करके महीन चूरा बना लें. इसमें थोड़ा पिघला हुआ बटर मिलाएं. अब इस मिश्रण को 8 इंच के केक पैन में अच्छी से दबाकर बेस तैयार करें.
- पैन के किनारों पर पूरे बिस्किट लगाएं और इसे फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें. एक बाउल में मिल्क चॉकलेट को डबल बॉयलर की मदद से पिघला लें.
- दूसरी तरफ, जिलेटिन को ठंडे पानी में मिलाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. अब व्हिप्ड क्रीम में पाउडर शुगर मिलाएं और उसमें पिघली हुई चॉकलेट व जिलेटिन डालकर अच्छी से फोल्ड करें.
- इस मिश्रण को बिस्किट बेस के ऊपर डालें और फिर से फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें. एक पैन में मिक्स्ड बेरीज़, चीनी और नींबू का रस डालकर करीब 15 मिनट तक पकाएं.
- जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब गैस बंद कर दें. अब इसमें मसकारपोन चीज, व्हिप्ड क्रीम और तैयार जिलेटिन मिलाकर स्मूथ मिश्रण बना लें. अब इस बेरी मिश्रण को चॉकलेट लेयर के ऊपर डालें और स्पैचुला से बराबर फैला दें.
- पुडिंग को कम से कम 5–6 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रिज में सेट होने दें. सेट होने के बाद ऊपर से फ्रेश बेरीज़ और पुदीने की पत्तियों से सजाएं.
- ठंडी-ठंडी फ्रेश फ्रूट पुडिंग सर्व करें और मदर्स डे को और भी खास बनाएं. यकीनन इसका स्वाद आपके घर में सभी को पसंद आएगा.
इसे भी पढ़ें- रोज भीगे हुए अखरोट खाने से क्या होता है? जानिए सेहत पर क्या पड़ता है प्रभाव
संबंधित खबरें
गोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
25 mins agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
52 mins agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
4 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
5 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
9 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines