इस मदर्स डे मां को खिलाएं फ्रेश फ्रूट पुडिंग, स्वाद और प्यार का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Fresh Pudding Recipe: अगर आप रिश्तों में मिठास घोलना चाहते हैं तो इस मदर्स डे घर पर ही स्वादिष्ट फ्रेश फ्रूट पुडिंग तैयार करें और अपनी मां को सरप्राइज दें. 

Fruit Pudding Recipe

फ्रेश फ्रूट पुडिंग कैसे बनाएं? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Pudding Recipe for Mother’s Day: अगर आप इस मदर्स डे पर अपनी मां को कुछ खास और दिल से बना हुआ डेजर्ट खिलाना चाहते हैं तो फ्रेश फ्रूट पुडिंग एक परफेक्ट ऑप्शन है. क्रीमी टेक्सचर, चॉकलेट फ्लेवर और ताजे फलों की मिठास से बनी यह पुडिंग देखने में जितनी खूबसूरत लगती है, खाने में इससे भी ज्यादा स्वादिष्ट होती है. खास बात यह है कि इसे बिना ज्यादा मेहनत के घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. ठंडी-ठंडी फ्रेश फ्रूट पुडिंग गर्मियों में हर किसी का दिल जीत लेगी. बस आपको सही रेसिपी बता होनी चाहिए, जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें- धुरंधर जैसा स्पाई भी 10 सेकंड में नहीं खोज पाएगा, Bengol की भीड़ में छिपा Bengal

Advertisment

फ्रेश फ्रूट पुडिंग कैसे बनाएं? 

सामग्री

  • बिस्किट बेस के लिए
  • 5 पैकेट ब्रिटानिया बोरबॉन बिस्कुट 
  • थोड़ा सा बटर
  • बेरी सॉस के लिए
  • 300 ग्राम- मिक्स्ड बेरीज
  • आधा कप- चीनी
  • 2 बड़े चम्मच- नींबू का रस
  • 3 छोटा चम्मच- जिलेटिन पाउडर
  • 3 बड़े चम्मच- ठंडा पानी
  • क्रीमी लेयर के लिए
  • 2 कप- व्हिप्ड क्रीम
  • 3 छोटा चम्मच- पाउडर शुगर
  • 450 ग्राम- मसकारपोन चीज
  • 150 ग्राम- मिल्क चॉकलेट
  • सजावट के लिए
  • फ्रेश बेरीज
  • पुदीने की पत्तियां

विधि

  • सबसे पहले बोरबॉन बिस्कुट को क्रश करके महीन चूरा बना लें. इसमें थोड़ा पिघला हुआ बटर मिलाएं. अब इस मिश्रण को 8 इंच के केक पैन में अच्छी से दबाकर बेस तैयार करें. 
  • पैन के किनारों पर पूरे बिस्किट लगाएं और इसे फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें. एक बाउल में मिल्क चॉकलेट को डबल बॉयलर की मदद से पिघला लें. 
  • दूसरी तरफ, जिलेटिन को ठंडे पानी में मिलाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. अब व्हिप्ड क्रीम में पाउडर शुगर मिलाएं और उसमें पिघली हुई चॉकलेट व जिलेटिन डालकर अच्छी से फोल्ड करें. 
  • इस मिश्रण को बिस्किट बेस के ऊपर डालें और फिर से फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें. एक पैन में मिक्स्ड बेरीज़, चीनी और नींबू का रस डालकर करीब 15 मिनट तक पकाएं. 
  • जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब गैस बंद कर दें. अब इसमें मसकारपोन चीज, व्हिप्ड क्रीम और तैयार जिलेटिन मिलाकर स्मूथ मिश्रण बना लें. अब इस बेरी मिश्रण को चॉकलेट लेयर के ऊपर डालें और स्पैचुला से बराबर फैला दें.
  • पुडिंग को कम से कम 5–6 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रिज में सेट होने दें. सेट होने के बाद ऊपर से फ्रेश बेरीज़ और पुदीने की पत्तियों से सजाएं. 
  • ठंडी-ठंडी फ्रेश फ्रूट पुडिंग सर्व करें और मदर्स डे को और भी खास बनाएं. यकीनन इसका स्वाद आपके घर में सभी को पसंद आएगा.

इसे भी पढ़ें- रोज भीगे हुए अखरोट खाने से क्या होता है? जानिए सेहत पर क्या पड़ता है प्रभाव

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ