हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

घर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका

Filter Coffee Recipe: घर पर बनी यह साउथ इंडियन स्टाइल फिल्टर कॉफी नाश्ते के साथ या शाम को स्नैक्स के साथ सर्व की जा सकती है. बस कुछ आसान स्टेप्स में आप बिना कैफे जाए झागदार और खुशबूदार कॉफी का मजा ले सकते हैं. 

विज्ञापन
इसे बनाने के लिए आपको हर बार कैफे जाने की जरूरत नहीं है. ये स्टेप्स फॉलो करके घर पर भी फिल्टर कॉफी तैयार कर सकते हैं. Image Credit- Magnific

सुबह की शुरुआत अगर एक कप गरमा-गरम और खुशबूदार कॉफी से हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है. मूड एकदम फ्रेश हो जाता है और नींद दूर भाग जाती है. हालांकि, कॉफी आपने यकीनन कई तरह की पी होंगी, लेकिन साउथ इंडिया की फिल्टर कॉफी अपनी खुशबू, स्वाद और ऊपर बनने वाले झाग के लिए ज्यादा पसंद की जाती है. आप भी इसे एक बार ट्राई कर सकते हैं, अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको हर बार कैफे जाने की जरूरत नहीं है. आप कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके घर पर भी स्वादिष्ट फिल्टर कॉफी तैयार कर सकते हैं. तो देर किस बात की आइए इस लेख में फिल्टर कॉफी की आसान रेसिपी विस्तार से जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- रसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते और आसान आइडियाज

फिल्टर कॉफी की रेसिपी 

सामग्री

  • फिल्टर कॉफी पाउडर- 2 चम्मच 
  • पानी- आधा कप 
  • दूध- आधा कप 
  • चीनी- 2 चम्मच 
  • साउथ इंडियन कॉफी फिल्टर

विधि 

  • सबसे पहले कॉफी फिल्टर में 2 चम्मच कॉफी पाउडर डालें. इसे हल्के हाथ से बराबर करके गर्म पानी डालें और फिल्टर को ढक दें. कुछ मिनट इंतजार करें, ताकि कॉफी धीरे-धीरे नीचे वाले हिस्से में इकट्ठी हो जाए. 
  • यही गाढ़ा कॉफी डेकोक्शन आपकी फिल्टर कॉफी का बेस होगा. एक पैन में दूध डालकर अच्छी तरह गर्म करें. दूध को बहुत ज्यादा उबालने के बजाय अच्छी तरह गर्म और हल्का झागदार रखना बेहतर रहता है. 
  • एक कप में तैयार कॉफी डेकोक्शन डालें. इसमें स्वाद के अनुसार चीनी मिलाएं और गर्म दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी की खासियत उसका झाग है. 
  • इसके लिए कॉफी को एक स्टील के गिलास से दूसरे गिलास में थोड़ा ऊपर से डालें. फिल्टर कॉफी का स्वाद काफी हद तक कॉफी पाउडर की क्वालिटी पर निर्भर करता है. 
  • बस आपकी कॉफी बनकर तैयार है, जिसे गरमा-गरम सर्व किया जा सकता है. आप कॉफी को अपनी पसंद के हिसाब से गाढ़ा और दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- हेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी को कर लें ट्राई, FSSAI ने बताया बनाने का तरीका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola