Eggless Brownie Recipe with Cocoa Powder: हमारे बड़े बुजुर्ग अक्सर कहा करते थे कि किसी भी काम को शुरू करने से पहले कुछ मीठा खा लेना चाहिए. काम अच्छा होता है और कामयाबी भी हासिल हो जाती है. इसलिए कुछ लोग साल के पहले दिन कुछ मीठा खाना पसंद करते हैं. इसलिए ज्यादातर घरों में हलवा, खीर या कुछ ना कुछ मीठा बनाया जाता है. कुछ लोग केक काटना और खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसमें अंडा होने की वजह से कई लोग परहेज भी करते हैं. ऐसे में आप घर पर ही बिना अंडे वाली ब्राउनी तैयार कर सकते हैं, वो भी बहुत ही कम समय में क्योंकि इसकी आसान रेसिपी शेफ पंकज ने हमारे साथ साझा की है. इसे बनाते वक्त उन्होंने बहुत ही कम चीजों का इस्तेमाल किया है.
इसे भी पढ़ें- Bathua Ki Kadhi: घर पर कैसे बनाते हैं बथुआ की कढ़ी, यहां जानिए कढ़ी में कौन कौन सा मसाला पड़ता है
बिना अंडे की ब्राउनी कैसे बनाएं | Eggless Brownie Recipe
सामग्री
- मक्खन- 75 ग्राम
- डार्क चॉकलेट- 150 ग्राम
- चीनी- 1 कप
- कंडेंस्ड मिल्क- 350 ग्राम
- वैनिला एसेंस- 1 चम्मच
- बटर मिल्क- आधा कप
- मैदा- 1 कप
- बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- चॉकलेट पाउडर- 1 चम्मच
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक कटोरी में मक्खन और डार्क चॉकलेट डालकर मिलाएं. आप चॉकलेट को बारीक काट सकते हैं.
- अब लगभग 5 मिनट के लिए ओवन में रखकर चॉकलेट को पिघला लें और बाहर निकालकर आधा कप चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- मिलाने के बाद 150 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क डालें और वैनिला एसेंस डालकर मिश्रण को चलाते रहें, लेकिन आपको इसे एक ही दिशा में मिलाना है.
- अब इसमें बटर मिल्क और बेकिंग पाउडर डालकर चॉकलेट पाउडर भी डाल देना है. आपको बचा हुआ सामान भी डाल देना है.
- अब ओवन की प्लेट में मिश्रण को डाल दें और ऊपर से चॉको चिप्स डालकर ब्राउनी में डालें. लगभग 3 मिनट के लिए ओवन में रखें और ठंडा करके सर्व करें.
अंडे के बिना ब्राउनी मिक्स कैसे बनाएं?
इसके लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. दही मैदा को फूलाने का काम करेगा और इसका टेक्सचर भी बहुत ही अच्छा आएगा. हालांकि, आपको जरूरत से ज्यादा दही का भी इस्तेमाल नहीं करना है. 2 से 3 चम्मच दही को मिश्रण में डाल दें.
इसे भी पढ़ें- Kitchen Tips: करी में गलती से ज्यादा हो गया नमक? तुरंत करें ये 6 काम, स्वाद में बिल्कुल भी नहीं आएगी कमी
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
3 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
7 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
9 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
22 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
23 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
23 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines