Sukhi Nail Paint: नेल पेंट हर किसी के मेकअप कलेक्शन का अहम हिस्सा होता है. लेकिन कई बार लंबे समय तक इस्तेमाल न करने या बोतल का ढक्कन ठीक से बंद न होने की वजह से नेल पेंट गाढ़ा या पूरी तरह सूखने लगता है. जब फेवरेट कलर सूख जाता है तो बढ़ दुख होता है. ऐसे में अगर आप भी सूखी नेल पेंट को फेंक देते हैं तो अब ऐसा ना करें, क्योंकि नेल पेंट पूरी तरह खराब नहीं हुआ है. इसे घर पर ही कुछ हैक्स बनाकर ठीक किया जा सकता है. यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, जहां पर आपको नेल पेंट को सही करने का तरीका बताया गया है.
इसे भी पढ़ें- टमाटर का पौधा लगाने का सही तरीका क्या है? जानिए आसान गार्डनिंग टिप्स
सूखी नेल पेंट कैसे ठीक करें? | How To Prevent Dry Nail Paint
नेल पेंट थिनर का इस्तेमाल करें- अगर नेल पेंट सिर्फ गाढ़ा हुआ है तो उसमें नेल पेंट थिनर की 3 बूंदें डालें. इसके बाद, बोतल का ढक्कन बंद करके उसे हथेलियों के बीच धीरे-धीरे रोल करें.
गुनगुने पानी में रखें- एक कटोरी में गुनगुना पानी लें और नेल पेंट की बंद बोतल को 10 मिनट के लिए उसमें रखें. इससे अंदर का नेल पेंट थोड़ा पतला हो सकता है और लगाना आसान हो सकता है.
बोतल को हिलाने के बजाय रोल करें- नेल पेंट को जोर-जोर से हिलाने से उसमें बुलबुले बन सकते हैं, जिससे नेल पेंट समान रूप से नहीं लगता. इसलिए बोतल को दोनों हथेलियों के बीच धीरे-धीरे रोल करना बेहतर होता है.
ढक्कन और बोतल का मुंह साफ रखें- हर बार इस्तेमाल के बाद बोतल के मुंह पर जमा नेल पेंट को कॉटन और थोड़े से नेल पॉलिश रिमूवर से साफ कर दें. इससे ढक्कन अच्छी तरह बंद होगा और नेल पेंट जल्दी सूखेगा नहीं.
सही जगह पर स्टोर करें- नेल पेंट को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखें. इसे सीधे धूप, गर्मी या नमी वाली जगह पर रखने से इसकी क्वालिटी जल्दी खराब हो सकती है.
क्या नेल पॉलिश रिमूवर मिलाना सही है?
बहुत से लोग सूखे नेल पेंट में नेल पॉलिश रिमूवर या एसीटोन मिला देते हैं, लेकिन यह तरीका सही नहीं माना जाता. इससे नेल पेंट की चमक और गाढ़ापन कम हो जाता है. इसलिए आप हमेशा नेल पेंट थिनर का इस्तेमाल करें.
नेल पेंट को लंबे समय तक खराब होने से कैसे बचाएं?
- आप नेल पेंट का ढक्कन कसकर बंद करें और बोतल का मुंह को साफ रखें.
- बहुत देर तक बोतल खुली न छोड़ें और इसे ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें.
- कई दिनों तक नेल पेंट को ना करें, क्योंकि इससे दिक्कत हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में गोभी के पराठे खाने का मजा ही अलग, नोट करें आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
7 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
10 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
14 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
17 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines