केक न सिर्फ एक डिश है, बल्कि एक इमोशन है जिसे हर मौके पर याद किया जाता है. कुछ लोग तो केक खाने के बाद खाते हैं और मीठे की क्रेविंग को दूर करते हैं. अगर आपको केक खाना पसंद है लेकिन बाजार में मिलने वाले केक में ज्यादा चीनी, मैदा और प्रिजर्वेटिव्स की वजह से आप उसे खाने से बचते हैं तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. आप घर पर ही स्वादिष्ट, मुलायम और हेल्दी ड्राई फ्रूट केक बना सकते हैं. यह केक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा और चाय या कॉफी के साथ एक बेहतरीन स्नैक भी साबित होगा. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.
इसे भी पढ़ें- दोस्ती कितनी गहरी है? अपने बेस्ट फ्रेंड से पूछें ये 10 सवाल और जान लें जवाब
ड्राई फ्रूट केक की रेसिपी
सामग्री
- गेहूं का आटा- 1 कप
- दूध- आधा कप
- दही- आधा कप
- गुड़ पाउडर- आधा कप
- पिघला हुआ मक्खन- आधा कप
- बेकिंग पाउडर- आधा चम्मच
- बेकिंग सोडा- आधा चम्मच
- दालचीनी पाउडर- चुटकी
- ड्राई फ्रूट्स- 1 कप
- नारियल- आधा कप
- नमक- चुटकी भर
विधि
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को अच्छी तरह छान लें. अब दूसरे बर्तन में दही, दूध, तेल और गुड़ पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंटें ताकि मिश्रण एकसार हो जाए.
- अब सूखी सामग्री को धीरे-धीरे गीले मिश्रण में मिलाएं. इसमें वनीला एसेंस और दालचीनी पाउडर डालें. तैयार बैटर में कटे हुए बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश और पिस्ता डालकर हल्के हाथों से मिलाएं.
- अब केक टिन को हल्का सा ग्रीस करें और उसमें बटर पेपर लगाकर बैटर डाल दें. पहले से 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट किए गए ओवन में केक को 40 मिनट तक बेक करें.
- अगर ओवन नहीं है तो भारी तले वाले कुकर या कड़ाही में नमक बिछाकर स्टैंड रखें और धीमी आंच पर लगभग 50 मिनट तक बेक करें. केक पकने के बाद टूथपिक डालकर चेक करें.
- अगर टूथपिक साफ बाहर निकल आए तो केक तैयार है. ठंडा होने के बाद इसे टिन से निकालें और केक के पीस करके सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- बालकनी में रुद्राक्ष का पौधा कैसे लगाएं? जानिए सावन में देखभाल के सही तरीके
संबंधित खबरें
ढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
1 hr agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
5 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
18 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
21 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
21 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
22 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
23 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
1 day agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
1 day agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines