दोस्ती कितनी गहरी है? अपने बेस्ट फ्रेंड से पूछें ये 10 सवाल और जान लें जवाब
Friendship test: क्या आपका बेस्ट फ्रेंड सच में आपको उतना जानता है जितना वह दावा करता है? इन 10 मजेदार सवालों के जरिए अपनी दोस्ती की गहराई को परखें. हर सही जवाब पर दें 1 पॉइंट, स्कोर निकालें और जानें कि आपका बेस्ट फ्रेंड आपको कितना अच्छी तरह समझता है.

Happy Friendship Day 2026: क्या आपका बेस्ट फ्रेंड सच में आपको उतना जानता है जितना वह दावा करता है? दोस्ती हमारी लाइफ में सबसे खास रिश्तों में से एक होती है. हर दोस्त ये कहता है कि "मैं तुम्हें अच्छे से जानता हूं", लेकिन सच्चाई आपको भी पता नहीं होती. कुछ दोस्त बिना बोले ही आपका मूड समझ जाते हैं, लेकिन कुछ सालों तक आपकी छोटी-छोटी बातें भी नहीं समझ पाते. सवाल ये है कि आपका बेस्ट फ्रेंड किस कैटेगरी में आता है? यह जानने के लिए किसी मुश्किल टेस्ट की जरूरत नहीं है, सिर्फ 10 आसान सवालों से आपको इसका जवाब मिल सकता है.
गेम को खेलने के कुछ आसान से नियम हैं-
2 / 12आपके दोस्त के हर सही जवाब पर उसे 1 पॉइंट मिलेगा. अगर जवाब पूरी तरह से गलत न हो और आधा सही हो, तो 0.5 पॉइंट मिलेगा. सारे सवाल पूछने के बाद 10 में से टोटल स्कोर निकालें.
पहला सवाल - मेरा सबसे बड़ा डर क्या है?
3 / 12हर इंसान का कोई न कोई डर जरूर होता है. किसी को पानी से डर लगता है, किसी को आग से वगैरह. अगर आपका दोस्त आपका सबसे बड़ा डर जानता है तो ये एक गहरी समझ की तरफ इशारा हो सकता है.
दूसरा सवाल - मेरी फेवरेट डिश क्या है जिसे मैं बिना बोर हुए खा सकता हूं?
4 / 12अगर आपको जिंदगीभर एक ही खाना खाने को मिले, तो आप क्या चुनेंगे? अपने दोस्त से पूछिए और देखिए क्या उसे आपकी छोटी-छोटी चीजें याद हैं, क्योंकि छोटी-छोटी बातें भी दोस्ती में मायने रखती हैं.
तीसरा सवाल - उदास होने पर मुझे कौन-सा शो देखना पसंद है?
5 / 12जब आप बहुत उदास होते हैं तो वो कौन-सी मूवी या शो है जिसे देखकर आपको हल्का फील होता है. इस सवाल से पता चलेगा कि आपके दोस्त को ये पता है या नहीं कि आपका मूड कैसे ठीक होता है.
चौथा सवाल - मेरा सबसे शर्मनाक पल कौन-सा रहा है?
6 / 12अक्सर ऐसी बातें बहुत ही करीबी दोस्त ही जानते हैं. आपके दोस्त हर एक शर्मनाक पल के गवाह होते हैं. और ऐसी पुरानी यादें याद करने से दोस्ती और भी मजेदार बन जाती है.
पांचवा सवाल - मुझे सबसे ज्यादा किस बात से गुस्सा आता है या चिढ़ होती है?
7 / 12ऐसी कुछ चीजें हैं जिनसे हर व्यक्ति को चिढ़ सी होती है, जैसे खाते समय आवाज करना, गंदगी फैलाना, गंदे हाथ लगाना या ऐसी ही कई अन्य चीजें. अगर आपके दोस्त को इसका जवाब पता है, तो वो इन गलतियों को करने से बच सकता है.
छठा सवाल - मेरा ड्रीम डेस्टिनेशन क्या है?
8 / 12अपने दोस्त से पूछिए कि आपका ड्रीम डेस्टिनेशन क्या है, कोई पहाड़ी जगह, समुद्र या फिर विदेश में कोई जगह. इस सवाल का मकसद ये पता करना है कि क्या आपका दोस्त आपकी ट्रैवल विशलिस्ट जानता है.
सातवां सवाल - मेरी कोई ऐसी आदत जो हर कोई नहीं जानता है
9 / 12अपने दोस्त से पूछिए आपकी कोई ऐसी अजीब और सबसे अलग आदत, जो सिर्फ कुछ ही लोगों को पता है. ज्यादातर ऐसी आदतें बेस्ट फ्रेंड को जरूर पता होती हैं.
आठवां सवाल - मेरी किसी भी मुसीबत में पड़ने पर मेरा सबसे पहला कॉल किसे जाएगा?
10 / 12यह सवाल ये दिखाता है कि आपका दोस्त आपको कितना जानता है. इसका जवाब दोस्त भी हो सकता है या फिर कोई परिवार का सदस्य भी.
नौंवा सवाल - मेरा बचपन में बड़े होकर क्या बनने का सपना था?
11 / 12आप बचपन में बड़े होकर क्या बनना चाहते थे जैसी बातें हम अपने दोस्तों से जरूर शेयर करते हैं. अगर आपने भी अपने दोस्त से ये शेयर किया है कभी, तो देखिए कि क्या उसे ये याद है.
दसवां सवाल - मेरी सबसे प्यारी याद कौन-सी है?
12 / 12अपने दोस्त से पूछिए कि आपके लिए अब तक कि सबसे प्यारी याद कौन-सी है. इसमें कोई यादगार पल, ट्रिप या फिर कोई खास घटना भी शामिल हो सकती है. सारे सवालों के बाद अपना स्कोर निकालें, लेकिन याद रखें कि इस गेम का मतलब सिर्फ नंबर देना नहीं है, बल्कि इसे साथ बैठकर खेलने से कई नई बातें पता चलेंगी, बॉन्डिंग बढ़ेगी और अगर कोई बात नहीं भी पता होगी, तो वो अब पता चल जाएगी. यह भी पढ़ें -