बेकरी जैसा हेल्दी ड्राई फ्रूट केक अब घर पर बनाएं, हर कोई पूछेगा रेसिपी

Homemade Dry Fruit Recipe: ड्राई फ्रूट केक स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है. अगर आपका बच्चा बादाम, अखरोट और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स नहीं खाता है तो उसके लिए यह केक जरूर बनाएं. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी-

Homemade Dry Fruit Recipe

ड्राई फ्रूट केक की रेसिपी. Image Credit- News24

केक न सिर्फ एक डिश है, बल्कि एक इमोशन है जिसे हर मौके पर याद किया जाता है. कुछ लोग तो केक खाने के बाद खाते हैं और मीठे की क्रेविंग को दूर करते हैं. अगर आपको केक खाना पसंद है लेकिन बाजार में मिलने वाले केक में ज्यादा चीनी, मैदा और प्रिजर्वेटिव्स की वजह से आप उसे खाने से बचते हैं तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. आप घर पर ही स्वादिष्ट, मुलायम और हेल्दी ड्राई फ्रूट केक बना सकते हैं. यह केक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा और चाय या कॉफी के साथ एक बेहतरीन स्नैक भी साबित होगा. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राई फ्रूट केक की रेसिपी

सामग्री

  • गेहूं का आटा- 1 कप
  • दूध- आधा कप
  • दही- आधा कप
  • गुड़ पाउडर- आधा कप
  • पिघला हुआ मक्खन- आधा कप
  • बेकिंग पाउडर- आधा चम्मच
  • बेकिंग सोडा- आधा चम्मच
  • दालचीनी पाउडर- चुटकी
  • ड्राई फ्रूट्स- 1 कप
  • नारियल- आधा कप
  • नमक- चुटकी भर

विधि

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को अच्छी तरह छान लें. अब दूसरे बर्तन में दही, दूध, तेल और गुड़ पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंटें ताकि मिश्रण एकसार हो जाए.
  • अब सूखी सामग्री को धीरे-धीरे गीले मिश्रण में मिलाएं. इसमें वनीला एसेंस और दालचीनी पाउडर डालें. तैयार बैटर में कटे हुए बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश और पिस्ता डालकर हल्के हाथों से मिलाएं.
  • अब केक टिन को हल्का सा ग्रीस करें और उसमें बटर पेपर लगाकर बैटर डाल दें. पहले से 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट किए गए ओवन में केक को 40 मिनट तक बेक करें.
  • अगर ओवन नहीं है तो भारी तले वाले कुकर या कड़ाही में नमक बिछाकर स्टैंड रखें और धीमी आंच पर लगभग 50 मिनट तक बेक करें. केक पकने के बाद टूथपिक डालकर चेक करें.
  • अगर टूथपिक साफ बाहर निकल आए तो केक तैयार है. ठंडा होने के बाद इसे टिन से निकालें और केक के पीस करके सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- बालकनी में रुद्राक्ष का पौधा कैसे लगाएं? जानिए सावन में देखभाल के सही तरीके

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ