Aam Panna Mix Recipe: गर्मियों में आम पन्ना पीना हर किसी को पसंद होता है. इसलिए लोग अक्सर बनाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह शरीर को ठंडक देने का काम करता है. साथ ही, गर्म हवाओं के असर से भी बचाता है, लेकिन हर बार आम पन्ना बनाने के लिए कच्चे आम उबालना और गूदा निकालना काफी समय लेने वाला काम हो सकता है. ऐसे में आप घर पर ही ड्राई आम पन्ना मिक्स बनाकर स्टोर कर सकते हैं. इसकी मदद से जब भी मन करे, सिर्फ पानी मिलाकर मिनटों में स्वादिष्ट आम पन्ना तैयार किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- सिर्फ 30 रुपये में दीमक का हो जाएगा सफाया, घर के हर कोने में करें ये 6 काम
ड्राई आम पन्ना मिक्स रेसिपी
सामग्री
- कच्चा आम- 1 किलो
- काला नमक- 2 चम्मच
- भुना जीरा- आधा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- चीनी- 200 ग्राम
- पुदीना- 20 पत्ते
विधि
- सबसे पहले आम को धोकर छिलके उतार लें और उबालने के लिए रख दें. इससे आम का गूदा आसानी से निकल जाएगा और स्वाद भी बढ़ जाएगा.
- आम ठंडे होने के बाद उनका गूदा निकाल लें और बीज अलग कर दें. ध्यान रखें कि गूदे में रेशे कम से कम रहें और गूदे में काला नमक, भुना जीरा, काली मिर्च और चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब इस मिश्रण को एक ट्रे में फैलाएं. इसे 3 दिन तक सुखाएं और अगर आपके पास फूड डिहाइड्रेटर है तो उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
- जब मिश्रण पूरी तरह सूख जाए, तब इसे मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें. इसे किसी साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें. यह कई महीनों तक सही रहता है.
- इसे पीने के लिए गिलास में पानी डालें और 3 चम्मच डालकर मिलाएं. बर्फ डालकर ठंडे-ठंडे आम पन्ने का लुत्फ उठाएं.
इसे भी पढ़ें- क्या वाकई डार्क कलर पहनने से ज्यादा गर्मी लगती है? जानिए क्या है इसके पीछे का लॉजिक
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
5 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
8 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
11 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
15 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines