शाम होते ही अगर आपका कुछ चटपटा या कुरकुरा खाने का मन करता है तो आप चाय के साथ ब्रेड पकोड़ा, समोसा या चीला खा सकते हैं, लेकिन अगर आप रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं. सोयाबीन से बना क्रिस्पी स्नैक्स आपके शाम के नाश्ते के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे घर पर बनाना भी आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाला सोयाबीन प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. अगर आप भी शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं क्रिस्पी सोयाबीन बनाने की आसान रेसिपी और इसे तैयार करने का सही तरीका.
इसे भी पढ़ें- व्रत वाला दही हो जाता है खट्टा? इन आसान ट्रिक्स से लंबे समय तक रहेगा फ्रेश
क्रिस्पी सोयाबीन की रेसिपी
सामग्री
- सोयाबीन- 1 कप
- बेसन- 2 चम्मच
- चावल का आटा- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
- चाट मसाला- आधा चम्मच
- धनिया पाउडर- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
- पानी- जरूरत के हिसाब
विधि
- सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें और इसमें सोयाबीन डालकर कुछ मिनट तक उबालें, ताकि वे अच्छी तरह नरम हो जाएं. इसके बाद, पानी निकालकर सोयाबीन को ठंडा होने दें.
- उबले हुए सोयाबीन को छलनी में डालें और अच्छी तरह पानी निकाल लें. इसके बाद, साफ कपड़े या किचन टॉवल की मदद से उन्हें सुखा लें. सोयाबीन में ज्यादा नमी रहने से उनका कुरकुरापन कम हो सकता है.
- अब एक बाउल में सोयाबीन डालें. इसमें बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, नमक और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें. जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी छिड़कें, ताकि मसालों और आटे की हल्की परत सोयाबीन पर चिपक जाए.
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें और तेल गर्म होने पर सोयाबीन को थोड़ा-थोड़ा करके डालें और हल्की आंच पर सुनहरा व कुरकुरा होने तक फ्राई करें. इसके बाद इन्हें निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि तेल आसानी से निकल जाए.
- अब गर्मागर्म क्रिस्पी सोयाबीन पर थोड़ा चाट मसाला छिड़कें. इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें. शाम की चाय के साथ यह कुरकुरा स्नैक खाने में अच्छा लगेगा.
इसे भी पढ़ें- हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? शहनाज हुसैन ने बताया देखभाल करने का तरीका
संबंधित खबरें
Gulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 hr agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
2 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
4 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
4 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
5 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
6 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
7 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
9 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
23 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines