बारिश का मौसम आते ही चाय के साथ कुछ न कुछ खाने का मन करता है. इसलिए लोग समोसे, पकौड़े और फ्राइज जैसी चीजें बनाना पसंद करते हैं. आलू, प्याज या फिर पनीर के पकौड़े तो लगभग सभी के फेवरेट होते हैं. ऐसे में अगर आप रोजाना बनने वाले प्याज या बेसन के पकौड़ों से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो क्रिस्पी सोयाबीन पकौड़े एक बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं. सोयाबीन से बने पकौड़े स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर भी होते हैं. बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट ये पकौड़े बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकते हैं. अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो इस लेख में बताई गई रेसिपी को फॉलो करें और बारिश का लुत्फ उठाएं.
इसे भी पढ़ें- सावन के पहले सोमवार मिनटों में लगाएं ये मेहंदी डिजाइन, हाथों की खूबसूरती पर लग जाएंगे चार-चांद
सोयाबीन पकौड़े की रेसिपी
सामग्री
- सोयाबीन- 1 कप
- बेसन- आधा कप
- प्याज- 1
- हरी मिर्च- 2
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- जीरा- आधा चम्मच
- हल्दी- चुटकी भर
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हरा धनिया- गार्निश करने के लिए
- तेल- तलने के लिए
विधि
- सबसे पहले सोयाबीन नगेट्स को गर्म पानी में करीब 15 मिनट के लिए भिगो दें. नरम होने के बाद इन्हें अच्छी तरह निचोड़ लें, ताकि इनमें बिल्कुल भी पानी न बचे.
- एक बाउल में सोयाबीन, बेसन, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च, हल्दी, जीरा या अजवाइन, गरम मसाला और नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
- जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें. ध्यान रखें कि बैटर बहुत पतला न हो, वरना पकौड़े उतने क्रिस्पी नहीं बनेंगे.
- अब कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां या हिस्से डालकर हल्की आंच पर फ्राई करें. पकौड़ों को बीच-बीच में पलटते रहें, ताकि वे चारों तरफ से सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं.
- तैयार पकौड़ों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें. इन्हें हरी चटनी, टमाटर की चटनी या गरमा-गरम चाय के साथ सर्व करें. अब पकौड़े को चाय के साथ सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- बेकरी जैसा हेल्दी ड्राई फ्रूट केक अब घर पर बनाएं, हर कोई पूछेगा रेसिपी
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
57 mins agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 hr agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
1 hr agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
4 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
19 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
19 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
23 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
23 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
1 day agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines