बारिश में ट्राई करें क्रिस्पी सोयाबीन के पकौड़े, हर बाइट में मिलेगा जबरदस्त स्वाद

Soyabean Ke Pakode: अगर आप बरसात में आलू-प्याज के पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार सोयाबीन के क्रिस्पी पकौड़े तैयार करें. इसका स्वाद सबको बहुत ही पसंद आएगा, बस आपको अच्छी तरह भिगोकर सोयाबीन का इस्तेमाल करना है. 

Soyabean Ke Pakode

सोयाबीन पकौड़े की रेसिपी. Image Credit- Freepik

बारिश का मौसम आते ही चाय के साथ कुछ न कुछ खाने का मन करता है. इसलिए लोग समोसे, पकौड़े और फ्राइज जैसी चीजें बनाना पसंद करते हैं. आलू, प्याज या फिर पनीर के पकौड़े तो लगभग सभी के फेवरेट होते हैं. ऐसे में अगर आप रोजाना बनने वाले प्याज या बेसन के पकौड़ों से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो क्रिस्पी सोयाबीन पकौड़े एक बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं. सोयाबीन से बने पकौड़े स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर भी होते हैं. बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट ये पकौड़े बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकते हैं. अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो इस लेख में बताई गई रेसिपी को फॉलो करें और बारिश का लुत्फ उठाएं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोयाबीन पकौड़े की रेसिपी

सामग्री

  • सोयाबीन- 1 कप
  • बेसन- आधा कप
  • प्याज- 1
  • हरी मिर्च- 2
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • जीरा- आधा चम्मच
  • हल्दी- चुटकी भर
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- गार्निश करने के लिए
  • तेल- तलने के लिए 

विधि 

  • सबसे पहले सोयाबीन नगेट्स को गर्म पानी में करीब 15 मिनट के लिए भिगो दें. नरम होने के बाद इन्हें अच्छी तरह निचोड़ लें, ताकि इनमें बिल्कुल भी पानी न बचे.
  • एक बाउल में सोयाबीन, बेसन, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च, हल्दी, जीरा या अजवाइन, गरम मसाला और नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
  • जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें. ध्यान रखें कि बैटर बहुत पतला न हो, वरना पकौड़े उतने क्रिस्पी नहीं बनेंगे.  
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां या हिस्से डालकर हल्की आंच पर फ्राई करें. पकौड़ों को बीच-बीच में पलटते रहें, ताकि वे चारों तरफ से सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं.
  • तैयार पकौड़ों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें. इन्हें हरी चटनी, टमाटर की चटनी या गरमा-गरम चाय के साथ सर्व करें. अब पकौड़े को चाय के साथ सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- बेकरी जैसा हेल्दी ड्राई फ्रूट केक अब घर पर बनाएं, हर कोई पूछेगा रेसिपी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ