Homemade Snowman Recipe: क्रिसमस का दिन हो और स्नोमैन की बात ना की जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता. स्नोमैन के बिना तो पार्टी अधूरी है, खासकर बच्चों की. हालांकि, स्नो तो यहां है नहीं इसलिए लोग नकली बनाते हैं. लेकिन, आज हम आपको स्नोमैन की रेसिपी बताएंगे. इसे नारियल की मदद से तैयार किया जाता है. कोकोनट स्नोमैन (Coconut Snowman) बनाने की रेसिपी बहुत ही आसान है, जिसमें नारियल पाउडर, शक्कर, मिल्क पाउडर और मलाई का मिश्रण इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप आज के दिन घर पर ही क्रिसमस सेलिब्रेट करने का सोच रहे हैं तो आपको यह रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए. इसके लिए आपको दूध से आटा गूंथकर स्नोमैन बनाना होगा.
इसे भी पढ़े- Christmas Trip: क्रिसमस डे पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 डेस्टिनेशन, बना लीजिए वन डे ट्रिप का प्लान
नारियल का स्नोमैन कैसे तैयार करें? | Coconut Snowman Recipe
सामग्री
- नारियल पाउडर- 1 कटोरी
- मिल्क पाउडर- 1 कप
- पीसी हुई चीनी- आधा कप
- मलाई- 1 चम्मच
- दूध- आधा छोटा चम्मच
- ऑरेंज कलर चिप्स- सजाने के लिए
- चॉकलेट चिप्स- सजाने के लिए
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बड़े बाउल में नारियल पाउडर डालकर चीनी और मिल्क पाउडर को अच्छी तरह मिला लें.
- फिर इसमें मलाई डालें और अच्छी तरह से मिलाएं ताकि मिश्रण में हल्की क्रीमनेस आ जाए. अब धीरे-धीरे दूध डालते हुए मिश्रण को गूंथ लें.
- ध्यान रहे कि मिश्रण एकसमान हो, मतलब ना ज्यादा गीला हो और ना ज्यादा सख्त हो. बस आपको उतना रखना है ताकि स्नोमैन आसानी से बन जाए.
- अब इस तैयार मिश्रण से 3–4 बड़े बॉल और 3–4 छोटे बॉल बनाएं. एक नीचे का हिस्सा और एक ऊपर का हिस्सा होगा. अब एक बड़े बॉल के ऊपर एक छोटा बॉल रखकर स्नोमैन बनाएं.
- चॉकलेट चिप्स को आंखों और बटन के तौर पर लाकर ऑरेंज कलर चिप्स का इस्तेमाल नाक और बाकी चेहरा बनाने के लिए भी कर दें.
- अगर आप फ्लेवर देना चाहते हैं तो चॉकलेट का दें. ये फ्लेवर बच्चों को बहुत ही ज्यादा पसंद आएगा. बाकी इसे बनाते वक्त बच्चे के पसंद की चीजें इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़े- Christmas Day History: क्रिसमस डे मनाने के पीछे क्या कहानी है? यहां जानिए इसके इतिहास से जुड़े 6 रोचक तथ्य
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
6 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
6 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
7 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
10 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines