Christmas Special Recipe: क्रिसमस पर बच्चों को बिल्कुल भी ना दें जंक फूड, सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें कोकोनट स्नोमैन

Coconut Snowman: आज के दिन बच्चों के साथ कोकोनट स्नोमैन तैयार करें. यह डिश नारियल, चीनी और क्रीम से बनाई जाती है. इसका स्वाद इतना अच्छा है कि आपके बच्चे बाहर का खाना भूल जाएंगे. आइए इस लेख में जानते हैं इसकी आसान रेसिपी क्या है.

Cocount snowman recipe

नारियल का स्नोमैन के लिए आपको दूध से आटा गूंथना होगा. Image Credit- News24

Homemade Snowman Recipe: क्रिसमस का दिन हो और स्नोमैन की बात ना की जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता. स्नोमैन के बिना तो पार्टी अधूरी है, खासकर बच्चों की. हालांकि, स्नो तो यहां है नहीं इसलिए लोग नकली बनाते हैं. लेकिन, आज हम आपको स्नोमैन की रेसिपी बताएंगे. इसे नारियल की मदद से तैयार किया जाता है. कोकोनट स्नोमैन (Coconut Snowman) बनाने की रेसिपी बहुत ही आसान है, जिसमें नारियल पाउडर, शक्कर, मिल्क पाउडर और मलाई का मिश्रण इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप आज के दिन घर पर ही क्रिसमस सेलिब्रेट करने का सोच रहे हैं तो आपको यह रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए. इसके लिए आपको दूध से आटा गूंथकर स्नोमैन बनाना होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

नारियल का स्नोमैन कैसे तैयार करें? | Coconut Snowman Recipe 

सामग्री 

  • नारियल पाउडर- 1 कटोरी 
  • मिल्क पाउडर- 1 कप 
  • पीसी हुई चीनी- आधा कप 
  • मलाई- 1 चम्मच 
  • दूध- आधा छोटा चम्मच 
  • ऑरेंज कलर चिप्स- सजाने के लिए 
  • चॉकलेट चिप्स- सजाने के लिए 

विधि 

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बड़े बाउल में नारियल पाउडर डालकर चीनी और मिल्क पाउडर को अच्छी तरह मिला लें. 
  • फिर इसमें मलाई डालें और अच्छी तरह से मिलाएं ताकि मिश्रण में हल्की क्रीमनेस आ जाए. अब धीरे-धीरे दूध डालते हुए मिश्रण को गूंथ लें. 
  • ध्यान रहे कि मिश्रण एकसमान हो, मतलब ना ज्यादा गीला हो और ना ज्यादा सख्त हो. बस आपको उतना रखना है ताकि स्नोमैन आसानी से बन जाए. 
  • अब इस तैयार मिश्रण से 3–4 बड़े बॉल और 3–4 छोटे बॉल बनाएं. एक नीचे का हिस्सा और एक ऊपर का हिस्सा होगा. अब एक बड़े बॉल के ऊपर एक छोटा बॉल रखकर स्नोमैन बनाएं. 
  • चॉकलेट चिप्स को आंखों और बटन के तौर पर लाकर ऑरेंज कलर चिप्स का इस्तेमाल नाक और बाकी चेहरा बनाने के लिए भी कर दें.
  • अगर आप फ्लेवर देना चाहते हैं तो चॉकलेट का दें. ये फ्लेवर बच्चों को बहुत ही ज्यादा पसंद आएगा. बाकी इसे बनाते वक्त बच्चे के पसंद की चीजें इस्तेमाल करें. 

इसे भी पढ़े- Christmas Day History: क्रिसमस डे मनाने के पीछे क्या कहानी है? यहां जानिए इसके इतिहास से जुड़े 6 रोचक तथ्य

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ