Coconut Water In Hindi: नारियल का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. मीठे व्यंजनों में किया जाता है, लेकिन अगर आप कुछ अलग और टेस्टी खाने का मन बना रहे है तो मीठी नारियल रोटी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यह रेसिपी ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है. नारियल की हल्की मिठास और देसी घी की खुशबू मिलकर इसे ऐसा स्वाद देती है कि एक बार खाने के बाद आप बार-बार बनाना चाहेंगे.
इसे भी पढ़ें- किस विटामिन की कमी से उड़ जाती है नींद? जानें कैसे मिलेगी राहत
मीठी नारियल रोटी की रेसिपी
सामग्री
- गेहूं का आटा- 2 कप
- कद्दूकस किया हुआ नारियल- 1 कप
- गुड़ या चीनी-आधा कप
- इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- घी- 3 चम्मच
- दूध (जरूरत अनुसार)
- चुटकी भर नमक
विधि
- सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लें और उसमें चुटकी भर नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए नरम आटा गूंध लें.
- आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि वह सेट हो जाए. अब एक अलग बर्तन में कद्दूकस किया हुआ नारियल लें और इसमें गुड़ या चीनी मिलाएं.
- अगर आप गुड़ इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे हल्का सा कद्दूकस कर लें ताकि वह आसानी से मिक्स हो जाए. अब इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक लोई लें और उसे हल्का सा बेल लें. इसके बीच में तैयार नारियल का मिश्रण रखें और चारों तरफ से बंद कर दें.
- अब तवा गर्म करें और उस पर थोड़ी सी घी लगाएं. अब तैयार रोटी को तवे पर डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें. ऊपर से हल्का सा घी लगाकर इसे और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है.
- अब आप इसे चाय के साथ सर्व कर सकते हैं, इसका स्वाद ऐसा है कि आप बार बार बनाना पसंद करेंगे. बस मिठास का ध्यान रखना.
इसे भी पढ़ें- आंखों के डॉक्टर को भी लग जाएगा मोटा चश्मा, लेकिन 7 सेकंड में नहीं ढूंढ पाएगा पेंटर की 5 बड़ी गलतियां
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
9 mins agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 hr agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 hr agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
3 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
3 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
18 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
21 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines