---विज्ञापन---

चाय के साथ ट्राई करें मीठी नारियल रोटी, स्वाद ऐसा कि दिल खुश हो जाए

Coconut Roti Recipe: अगर आप रोज-रोज के नाश्ते से बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो मीठी नारियल रोटी जरूर बनाएं. इसका स्वाद ऐसा है कि सबको पसंद आएगा. 

---विज्ञापन---

Coconut Water In Hindi: नारियल का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. मीठे व्यंजनों में किया जाता है, लेकिन अगर आप कुछ अलग और टेस्टी खाने का मन बना रहे है तो मीठी नारियल रोटी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यह रेसिपी ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है. नारियल की हल्की मिठास और देसी घी की खुशबू मिलकर इसे ऐसा स्वाद देती है कि एक बार खाने के बाद आप बार-बार बनाना चाहेंगे. 

इसे भी पढ़ें- किस विटामिन की कमी से उड़ जाती है नींद? जानें कैसे मिलेगी राहत

---विज्ञापन---

मीठी नारियल रोटी की रेसिपी 

सामग्री

  • गेहूं का आटा- 2 कप
  • कद्दूकस किया हुआ नारियल- 1 कप
  • गुड़ या चीनी-आधा कप
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • घी- 3 चम्मच
  • दूध (जरूरत अनुसार)
  • चुटकी भर नमक

विधि

  • सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लें और उसमें चुटकी भर नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए नरम आटा गूंध लें. 
  • आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि वह सेट हो जाए. अब एक अलग बर्तन में कद्दूकस किया हुआ नारियल लें और इसमें गुड़ या चीनी मिलाएं. 
  • अगर आप गुड़ इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे हल्का सा कद्दूकस कर लें ताकि वह आसानी से मिक्स हो जाए. अब इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  • अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक लोई लें और उसे हल्का सा बेल लें. इसके बीच में तैयार नारियल का मिश्रण रखें और चारों तरफ से बंद कर दें. 
  • अब तवा गर्म करें और उस पर थोड़ी सी घी लगाएं. अब तैयार रोटी को तवे पर डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें. ऊपर से हल्का सा घी लगाकर इसे और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है. 
  • अब आप इसे चाय के साथ सर्व कर सकते हैं, इसका स्वाद ऐसा है कि आप बार बार बनाना पसंद करेंगे. बस मिठास का ध्यान रखना. 

इसे भी पढ़ें- आंखों के डॉक्टर को भी लग जाएगा मोटा चश्मा, लेकिन 7 सेकंड में नहीं ढूंढ पाएगा पेंटर की 5 बड़ी गलतियां

First published on: May 01, 2026 07:30 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola