Teachers Day Special: आज यानी शिक्षक दिवस पर अगर आप अपने प्यारे टीचर को कुछ मीठा खिलाकर उनका आशीर्वाद लेना चाहते हैं तो घर पर बने नारियल के लड्डू एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए आपको ज्यादा समय या बहुत सारी सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी. ये लड्डू झटपट तैयार हो जाते हैं और स्वाद में भी बेहद लाजवाब लगते हैं. बाजार से मिठाई खरीदने के बजाय इस बार अपने हाथों से बनाकर टीचर को खिलाएं. घर पर बने इन लड्डुओं में प्यार और अपनापन भी नजर आएगा. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
इसे भी पढ़ें- Teachers Day Wishes: गुरु के प्रति सम्मान जताने के लिए भेजें ये खूबसूरत मैसेज, कोट्स और शायरी, पढ़कर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
नारियल के लड्डू की रेसिपी
सामग्री
- कद्दूकस किया हुआ नारियल- 2 कप
- कंडेंस्ड मिल्क-1 कप
- दूध- 2 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- कटे हुए काजू-बादाम- 2 बड़े चम्मच
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स- सजाने के लिए
विधि
- सबसे पहले एक कड़ाही को हल्की आंच पर गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर हल्का भून लें. ध्यान रखें कि नारियल का रंग ज्यादा न बदले. अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- मिश्रण को हल्की आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं, ताकि यह कड़ाही के तले में चिपके नहीं. जब मिश्रण गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें.
- अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. जब यह हाथ से बनाने लायक गर्म रह जाए, तब हाथों पर हल्का सा घी लगाकर मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियां बनाएं.
- तैयार लड्डुओं को सूखे नारियल में लपेटें और ऊपर से काजू या बादाम लगाकर सजा दें. आज के दिन टीचर के लिए सर्व करें.
- अगर आप लड्डुओं को और अच्छा बनाना चाहते हैं तो इसमें कई तरह की सामग्रियों का इस्तेमाल करें और लड्डू टीचर को बनाकर सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- Teachers Day 2026: टीचर्स डे पर साड़ी पहनकर जाना है स्कूल? इन 5 स्टाइलिंग टिप्स से पाएं एलिगेंट लुक
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
3 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
7 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
8 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
13 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines