गणेश उत्सव के दौरान हर दिन बप्पा को अलग-अलग तरह के भोग लगाए जाते हैं. आज इस उत्सव का सातवां दिन है और मोदक भगवान गणेश को प्रिय माने जाते हैं, इसलिए इस दौरान घरों में तरह-तरह के मोदक बनाए जाते हैं. अगर आप इस बार पारंपरिक मोदक से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो चॉकलेट मोदक एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आ सकता है. इस दौरान आपको हमारे बताए गए टिप्स फॉलो करने होंगे, ताकि घर पर परफेक्ट मोदक तैयार किए जा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- नहाने से पहले या बाद में? जानिए मजबूत बालों के लिए तेल कब लगाना चाहिए
चॉकलेट मोदक की रेसिपी
सामग्री
- मावा या खोया- 1 कप
- मिल्क पाउडर- आधा कप
- चीनी पिसी हुई- 3 चम्मच
- कोको पाउडर- 2 चम्मच
- दूध- आधा कप
- घी- 1 चम्मच
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स- गार्निश के लिए
- चॉकलेट चिप्स- बहुत के हिसाब से
विधि
- सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें. इसमें मावा डालकर हल्की आंच पर लगातार चलाते हुए कुछ मिनट भूनें. अब इसमें मिल्क पाउडर और कोको पाउडर डालें.
- दोनों चीजों को मावे के साथ अच्छी तरह मिलाएं ताकि गुठलियां न रहें. मिश्रण में दूध और पिसी हुई चीनी डालकर हल्की आंच पर पकाएं। इसे लगातार चलाते रहें.
- जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे और थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें. इसमें इलायची पाउडर और चॉकलेट चिप्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. अब हाथों पर हल्का सा घी लगाकर मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. इन्हें मोदक के सांचे में रखकर हल्के हाथ से दबाएं और मोदक का शेप दें.
- तैयार चॉकलेट मोदक को बादाम-पिस्ता से सजा सकते हैं. इन्हें कुछ देर सेट होने के लिए रख दें.गणेश उत्सव के सातवें दिन आप इन स्वादिष्ट चॉकलेट मोदक को भगवान गणेश को भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- राधाष्टमी पर घर पर तैयार करें राधा रानी की झांकी, बजट में ऐसे होगी शानदार सजावट
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
2 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
4 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
5 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
7 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
7 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
7 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
9 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
10 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
12 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines