हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पार्टनर के जन्मदिन पर दें खास सरप्राइज, बिना मैदा और चीनी के ऐसे बनाएं चॉकलेट ब्राउनी

Sugar Free Brownie: अगर आप हेल्दी चीजें खाना चाहते हैं तो घर पर ही बिना मैदा और शुगर के चॉकलेट ब्राउनी तैयार करें. इसकी आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं, जिसे बनाकर अपने पार्टनर को सरप्राइज दिया जा सकता है. 

विज्ञापन
बिना मैदा और चीनी के चॉकलेट ब्राउनी कैसे बनाएं? Image Credit- Freepik

पार्टनर का जन्मदिन खास बनाने के लिए हमेशा महंगे गिफ्ट या बाहर से मंगाया हुआ केक ही जरूरी नहीं है. अपने हाथों से बनाई गई कोई छोटी-सी चीज भी इस दिन को यादगार बना सकती है. अगर आपके पार्टनर को चॉकलेट पसंद है तो इस बार उन्हें घर पर बनी स्वादिष्ट ब्राउनी से सरप्राइज दें. खास बात यह है कि इस ब्राउनी को बनाने में न तो मैदा इस्तेमाल होगा और न ही चीनी. तो चलिए जानते हैं इसे आप घर पर कैसे बना सकते हैं और अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं. हालांकि, इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्रियां आप अपने पार्टनर के पसंद की रख सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- जिम छोड़िए, घर पर ही बनाएं दमदार Biceps! रोज 10 मिनट करें ये 5 आसान एक्सरसाइज

बिना मैदा और चीनी के चॉकलेट ब्राउनी कैसे बनाएं? 

सामग्री

  • ओट्स का आटा- 1 कप
  • केले- 2 पके हुए
  • कोको पाउडर- 3 चम्मच
  • पीनट बटर- 2 चम्मच
  • बेकिंग पाउडर- आधा चम्मच
  • दूध- 1 चम्मच
  • वनीला एसेंस- 1 चम्मच
  • अखरोट या बादाम- गार्निश के लिए
  • डार्क चॉकलेट- 1 चम्मच 

विधि 

  • सबसे पहले दोनों केले को एक बाउल में अच्छी तरह मैश कर लें. अब इसमें पीनट बटर और  वनीला एसेंस डालकर मिला लें. इसके बाद ओट्स का आटा, कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर डालें.
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं. अगर बैटर बहुत ज्यादा गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा दूध डाल सकते हैं. आखिर में कटे हुए अखरोट या बादाम मिला दें. 
  • एक बेकिंग ट्रे में बटर पेपर लगाकर तैयार बैटर डालें और ऊपर से डार्क चॉकलेट चिप्स और कुछ नट्स डाल दें. इसे पहले से गर्म किए हुए ओवन में लगभग 180 डिग्री सेल्सियस पर 25 मिनट तक बेक करें. 
  • ब्राउनी को ओवन से निकालने के बाद तुरंत काटने के बजाय कुछ देर ठंडा होने दें. इससे इसके टुकड़े अच्छी तरह कटेंगे और अंदर से ब्राउनी का टेक्सचर भी बेहतर रहेगा. 
  • ब्राउनी को टुकड़ों में काटकर प्लेट में सजाएं. ऊपर से कुछ फ्रेश फल, नट्स या थोड़ी-सी बिना चीनी वाली चॉकलेट सॉस डाल सकते हैं. बस आपका सरप्राइज तैयार है, जिसे पार्टनर को सर्व किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- भारत के 5 खूबसूरत बीच, जहां दिखता है समुद्र का शानदार नजारा; दोस्तों के साथ जरूर बनाएं प्लान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola