शाम के समय अक्सर कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है. अब तो वैसे भी मौसम सुहाना है, जिसमें चाट पकोड़े बहुत ही अच्छे लगते हैं. हालांकि, चाट पकोड़े बनाने में काफी वक्त लगता है. इसलिए लोग कुछ जल्दी बनने वाला और अच्छा व्यंजन तलाशते हैं. ऐसे में अगर आप रोज के पकौड़े या नमकीन के अलावा कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो चिल्ली चीज टोस्ट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. कुरकुरी ब्रेड, चीज और तीखी-चटपटी मिर्च का कॉम्बिनेशन इसे बेहद स्वादिष्ट बनाता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और बहुत सामग्रियों में तैयार किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Independence Day 2026 : 15 अगस्त पर तिरंगा थीम में सजाएं अपना आशियाना, बजट में ऐसे करें डेकोरेट
चिल्ली चीज टोस्ट की रेसिपी
सामग्री
- ब्रेड स्लाइस- 5
- कद्दूकस किया हुआ चीज- 1 कप
- बारीक कटी हुई हरी मिर्च- 3
- बारीक कटा हुआ प्याज- 1
- बारीक कटी हुई शिमला मिर्च- 1
- चिली फ्लेक्स- आधा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- चुटकीभर
- ओरिगैनो- आधा चम्मच
विधि
- सबसे पहले एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ चीज लें. फिर इसमें बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालें। अब चिली फ्लेक्स, ऑरिगैनो, काली मिर्च और स्वादानुसार थोड़ा नमक मिलाएं.
- अब ब्रेड स्लाइस पर हल्का सा मक्खन लगाएं. इसके ऊपर तैयार किया हुआ चीज वाला मिश्रण अच्छी तरह फैलाएं. आप चाहें तो ऊपर से थोड़ी चिली सॉस भी डाल सकते हैं.
- एक तवा गर्म करें और उस पर ब्रेड को चीज वाली साइड ऊपर रखते हुए हल्की आंच पर सेंकें. फिर तवे को ढक दें, ताकि चीज अच्छी तरह मेल्ट हो जाए. जब ब्रेड नीचे से गोल्डन और क्रिस्पी हो जाए और चीज पिघल जाए तो टोस्ट को तवे से निकाल लें.
- गरमा-गरम चिल्ली चीज टोस्ट को दो हिस्सों में काटें और टोमैटो सॉस या अपनी पसंद की डिप के साथ सर्व करें. इसमें आप अपने हिसाब से सब्जियां और मसाले इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- बची हुई चायपत्ती कचरा नहीं है बल्कि खजाना है, इन 5 कामों में करें इस्तेमाल
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
10 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
15 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
17 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
21 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines