Chicken Soup Recipe: इस मौसम में सूप बहुत ही अच्छा लगता है, लेकिन कई लोगों को वेजिटेरियन चीजें पसंद नहीं आती. ऐसे में चिकन का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट सूप तैयार किया जा सकता है. इसका स्वाद ना सिर्फ अच्छा होता है, बल्कि आसानी से बन भी जाता है. अगर आप सुबह सूप पीते हैं तो पूरे दिन आपको गर्माहट का एहसास होगा. साथ ही, आपको कई तरह के फायदे भी मिलेंगे. अच्छी बात यह है कि आप घर पर चिकन को अपनी पसंद के हिसाब से तैयार कर सकते हैं. वहीं, अगर आपको कोई रेसिपी नहीं मालूम तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है.
इसे भी पढ़ें- डाइट पर हैं और खाना चाहते हैं कुछ क्रिस्पी और टेस्टी? बनाएं ये मूंग दाल चीला, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
चिकन सूप की रेसिपी | Easy Recipe of Chicken Soup
सामग्री
- बोनलेस चिकन- 300 ग्राम (कटा हुआ)
- अंडा- 2
- काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- सोया सॉस- 2 चम्मच
- लहसुन-अदरक का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
- सिरका- आधा छोटा चम्मच
- कॉर्नफ्लोर- आधा छोटा चम्मच
- टमाटर सॉस- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
- बटर- 3 चम्मच
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर चिकन को अच्छी तरह से साफ करें और धोकर एक बाउल में रख दें.
- फिर गैस पर एक पैन को रखें और 3 पानी और चिकन को उबालने दें. इतने में एक छोटी करोटी में कॉर्न फ्लोर को डालकर घोल तैयार कर लें.
- चिकन में एक उबाल आने के बाद नमक, काली मिर्च और लहसुन-अदरक डालकर पका लें. जब चिकन पकने लगे तो इसमें कॉर्नफ्लोर वाला पानी मिक्स कर दें.
- अब इसमें सोया सॉस, टमाटर सॉस और बाकी सामान भी डालकर उबाल दें. जब सूप गाढ़ा होने लगे तो इसमें सिरका डाल दें और गैस बंद कर दें.
- कुछ देर ढक कर रखने के बाद बटर डालें और ऊपर से हरा धनिया डालकर एक कटोरे में निकालकर गर्मागर्म सर्व करें. आप इसमें अपनी पसंद की चीजें भी डाल सकते हैं.
चिकन सूप कब पिएं?
बेहतर होगा कि आप चिकन सूप सुबह या शाम के वक्त पिएं, क्योंकि ज्यादा रात में पीने से आपको हैवी महसूस हो सकता है. बता दें चिकन सूप को आहार में शामिल करने के बहुत फायदे हैं. इससे पेट भरा हुआ रहता है और भूख कम लगती है.
इसे भी पढ़ें- खूबसूरती बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया किन देसी Winter Foods से चेहरे पर ग्लो आता है
संबंधित खबरें
इमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
4 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
6 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
20 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
23 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
2 days agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines