खूबसूरती बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया किन देसी Winter Foods से चेहरे पर ग्लो आता है

Foods For Glowing Skin: अगर आप भी ग्लोइंग और निखरी हुई त्वचा पाना चाहते हैं तो डर्मेटोलॉजिस्ट के बताए इन देसी फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है सर्दियों की ये चीजें स्किन को निखार देती हैं.

Glowing Skin

चेहरे पर क्या खाने से ग्लो आता है? Image Credit - Pexels

Winter Foods For Healthy Skin: सर्दियों का मौसम आते ही त्वचा का निखार कहीं खोया हुआ नजर आने लगता है. अगर स्किन का सही तरह से ख्याल ना रखा जाए तो चेहरा या तो रूखा-सूखा नजर आता है या फिर जरूरत से ज्यादा ऑयली दिखने लगता है. ऐसे में अगर आप भी स्किन को निखारना (Glowing Skin) चाहते हैं और चाहते हैं कि त्वचा अंदरूनी रूप से ग्लो करे तो डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. गुरवीन वराइच के बताए देसी विंटर फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. डर्मेटोलॉजिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है. आप भी अपनी विंटर डाइट में इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

सर्दियों में ग्लोइंग स्किन के लिए क्या खाएं

डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया कि ऐसे कुछ फूड्स हैं जिन्हें खाने पर चेहरे पर अंदरूनी रूप से निखर जाता है. ये चीजें सेहत को भी कई फायदे देती हैं.

विज्ञापन

चुकुंदर – एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और खनिजों से भरपूर चुकुंदर स्किन से एक्ने को दूर करता है, एंटी-एजिंग गुण देता है और चेहरे पर हाइड्रेशन को बढ़ाता है. चुकुंदर (Beetroot) खाने पर स्किन की इलास्टिसिटी बेहतर होती है. यह शरीर में खून को साफ करता है टॉक्सिंस को हटाता है जिससे त्वचा पर बाहरी रूप से निखार नजर आने लगता है.

कैसे खाएं चुकुंदर – चुकुंदर को सादा खाया जा सकता है, इसकी चाट बना सकते हैं, सलाद बना सकते हैं या फिर चुकुंदर का जूस पिया जा सकता है. चुकुंदर और गाजर को मिलाकर स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर जूस बना सकते हैं.

विज्ञापन

शकरकंदी – स्किन के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होती है शकरकंदी. इसमें विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. शकरकंदी खाने पर स्किन को सूरज से होने वाले डैमेज से छुटकारा मिलता है, यह कोलेजन प्रोडक्शन में मददगार है और इससे स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिक्लस कम होते हैं. त्वचा को हाइड्रेशन देने और गट हेल्थ को ठीक करके त्वचा निखारने में भी शकरकंदी के फायदे नजर आते हैं.

विज्ञापन

कैसे खाएं शकरकंदी – सर्दियों में शकरकंद खाने का मजा ही कुछ और होता है. इसे उबालकर या भूनकर खाया जा सकता है. शकरकंदी की चाट भी बेहद स्वादिष्ट लगती है.

पालक – एंटी-ऑक्सीडेंट्स और खनिज से भरपूर पालक स्किन को डैमेज से प्रोटेक्ट करता है और हेल्दी बनाए रखता है. इसे खाने पर कोलेजन प्रोडक्शन में मदद मिलती है, इंफ्लेमेशन कम होती है, स्किन हाइड्रेटेड रहती है और सेल ग्रोथ में भी मदद मिलती है.

विज्ञापन

कैसे खाएं पालक – आप पालक (Spinach) का सलाद खा सकते हैं, सब्जी, सूप या सलाद बना सकते हैं या फिर पालक का जूस बनाकर भी पिया जा सकता है. पालक की चाट भी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है.

संतरा – विटामिन सी से भरपूर संतरा पूरे साल खाए जाने वाला फूड है. इस फल को खाने पर कोलेजन प्रोडक्शन में मदद मिलती है, स्किन के फ्री रेडिकल्स दूर होते हैं, स्किन पर चमक आती है और त्वचा को हाइड्रेशन मिलती है सो अलग. स्किन रिपेयर करने मे भी संतरे (Orange) का असर नजर आता है.

विज्ञापन

कैसे खाएं संतरा – संतरे का जूस बनाकर पिया जा सकता है, इसे सादा खा सकते हैं या अलग-अलग सलाद का हिस्सा बनाया जा सकता है.

गाजर – गाजर में बीटा कैरोटीन और विटामिन ए जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को पर्यावरण से होने वाले नुकसान से बचाते हैं. इससे इंफ्लेमेशन कम होती है और स्किन रिजनरेशन में मदद मिलती है. स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए सर्दियों में गाजर को खूब खाना चाहिए.

विज्ञापन

कैसे खाएं गाजर – सब्जी बनाकर गाजर खा सकते हैं. आप गाजर का जूस बना सकते हैं, गाजर का सलाद बनाया जा सकता है या सूप में गाजर को डाल सकते हैं. गाजर की जो भी डिश बनाई जाए टेस्टी ही लगती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ