Kajal Making Tips: काजल का इस्तेमाल आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया जाता है. काजल से न सिर्फ आंखें बढ़ी लगती हैं, बल्कि लुक भी पूरा होता है. पहले को सिर्फ काले रंग का काजल मिलता था, लेकिन अब हर रंग का काजल मार्केट में मिलने लगा है. काजल को लोग अपने आउटफिट्स या लुक के हिसाब से लगाना पसंद करते हैं. हालांकि, पारंपरिक लुक सिर्फ काले रंग के काजल में ही मिलता है, लेकिन कुछ लोग इसे लगाने से बचते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि मार्केट में मिलने वाले काजल में केमिकल मौजूद होता है, जिससे आंखों में चुभन या दर्द होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप घर पर ही काजल तैयार करें और इस्तेमाल करके देखें. हालांकि, इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है, जिसे हर कोई आसानी से लगा सकता है.
इसे भी पढ़ें- रूखे बालों को बनाएं सॉफ्ट और शाइनी, एलोवेरा जेल से ऐसे तैयार करें ये हेयर मास्क
बिना केमिकल वाला काजल कैसे तैयार करें?
आप घर पर कुछ सामग्रियों की मदद से होममेड काजल तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी, जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं. आप इन्हें मार्केट से आसानी से खरीद कर सकते हैं.
सामग्री
- देसी घी- 1 छोटी कटोरी
- कॉटन- जरूरत के हिसाब से
- अजवाइन- थोड़ा सा
- मिट्टी का दिया- 1
- कांसे या स्टील की प्लेट- 1
- कांच के गिलास- 2
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. आप शुद्ध देसी घी या बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह काजल का मेन बेस बनता है और आंखों को आराम देने का काम करता है.
- दीये में देसी घी डालें और कॉटन की बत्ती बनाकर जलाना शुरू करें. अगर आपको काजल में खुशबू लाना चाहते हैं तो भीमसेनी कपूर को लपेट सकते हैं. इसके बाद दीये के दोनों तरफ दो छोटी कटोरियां रख दें ताकि वे स्टैंड का काम कर सकें.
- आप कांच के गिलास का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. गिलास का इस्तेमाल करेंगे तो बेहतर होगा. अब दो गिलास या कटोरी के बीच में स्टील की प्लेट को उल्टा करके रख दें. इस तरह रखें, ताकि प्लेट के नीचे का हिस्सा लौ से मिल जाए. ऐसा करने से प्लेट के नीचे एकदम गाढ़ी काली लेयर जमा होने लगेगी.
- जब दीया खुद ही बुझ जाए और प्लेट ठंडी हो जाए तो एक साफ चम्मच की मदद से उस काली लेयर को खुरचकर किसी छोटी सी डिब्बी में डाल दें. अगर काजल सूखा हुआ निकला है या ज्यादा सख्त हो रहा है तो उसमें देसी घी की दो से तीन बूंद डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- बस आपका बिना केमिकल वाला काजल बनकर तैयार है, जिसे अच्छी तरह से मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है. आप इस काजल का इस्तेमाल ब्रश की मदद से कर सकते हैं. इससे न सिर्फ काजल बेहतरीन तरीके से लगेगा, बल्कि आंखों को सुकून भी मिलेगा.
इसे भी पढ़ें- धूल-प्रदूषण से बाल बनते जा रहे झाड़ू, आज ही से अपनाएं ये टिप्स दूर होने लगेगी गंजेपन की समस्या
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
6 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
14 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
15 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines