धूल-प्रदूषण से बाल बनते जा रहे झाड़ू, आज ही से अपनाएं ये टिप्स दूर होने लगेगी गंजेपन की समस्या

Hair Care Tips: बालों की देखभाल बहुत जरूरी है, क्योंकि आज के वक्त में बालों से जुड़ी समस्या काफी बढ़ गई है. अक्सर लोगों को दिक्कत रहती है कि उनके बाल रूखे, बेजान हो गए हैं और झड़ने भी लगे हैं. आइए जानते हैं कैसे आप अपने बालों को धूल-प्रदूषण से सुरक्षित रख सकते हैं.

Pollution Damage Hair Care

बालों की समस्या दूर करने के लिए अपनाएं जरूरी टिप्स. (Image: AI/Pexels)

विज्ञापन

बालों की समस्या अब आम नहीं रही, बल्कि भारत समेत दुनियाभर के देशों में एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनके बाल झाड़ू जैसे रूखे, बेजान बन गए हैं और बालों पर हाथ फेरते ही टूटने लगते हैं. इस तरह की स्थिति के कारण गंजापन का डर बनने लगता है और आत्मविश्वास भी कमजोर हो जाता है. बालों के इस हाल के पीछे एक बड़ा कारण बढ़ता प्रदूषण और धूल है. बालों को देखभाल करने और उन्हें मजबूती दिलाने के लिए हम आपको कुछ आसान टिप्स देंगे, जो आपके काफी काम आ सकती है.

यह भी पढ़ें: रूखे बालों को बनाएं सॉफ्ट और शाइनी, एलोवेरा जेल से ऐसे तैयार करें ये हेयर मास्क

विज्ञापन

तेजी से बढ़ रही बालों की समस्या

आज के समय में बाल झड़ने और गंजेपन की समस्या तेजी से बढ़ रही है. यह परेशानी अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि कम उम्र के युवाओं में भी देखने को मिल रही है. खराब खानपान, तनाव, नींद की कमी, प्रदूषण और बालों की सही देखभाल न करना इसके पीछे बड़ी वजह हो सकती है. कई युवाओं के बाल कम उम्र में ही पतले होने लगते हैं और हेयरलाइन पीछे जाने लगती है और ऐसी स्थिति तनाव का कारण बन सकती है.

कैसे दूर होगी बालों की समस्या

बाहर निकलते ही बालों को करें कवर

प्रदूषण बालों पर बहुत बुरा असर डाल सकता है, इसलिए जरूरी है कि आप जब भी बाहर निकलें; तो हमेशा स्कार्फ या कैप पहनकर निकलें. ऐसा करने से हवा में फैली धूल और प्रदूषण आपके बालों पर नहीं चिपकेगी और आपके बाल ऐसे खतरों की मार से सुरक्षित रहेंगे.

विज्ञापन

शैंपू से करें सफाई

बालों को नियमित रूप से माइल्ड शैंपू से धोना काफी जरूरी है. अक्सर लोग शैंपू बालों पर लगाते हैं, लेकिन अच्छे से स्कैल्प का मसाज नहीं करते हैं और तुरंत पानी से धो लेते हैं. बता दें कि शैंपू बालों में लगाने के साथ स्कैल्प की कुछ देर हल्के हाथों से मसाज करें, क्योंकि ऐसा करने से वहां जमी गंदी हटेगी और बालों की समस्या का खतरा कम होगा.

विज्ञापन

डीप कंडीशनर करें

बालों की देखभाल के लिए नियमित रूप से डीप कंडीशनर करना भी जरूरी है. ऐसा करने से बालों की सेहत बनी रहती है और बाल मुलायम रखने में मदद मिलती है. अगर आप डीप कंडीशनर नहीं करते हैं, तो बेहतर रहेगा कि आप करना शुरू कर दें.

विज्ञापन

बालों धोने के बाद सीरम लगाए

बालों को मजबूत रखने के लिए नियमित रूप से हेयर सीरम लगाना भी जरूरी है. इसे लगाने से बालों को मैनेज करना आसान हो जाता है और बालों के रूखे होने की समस्या दूर होती है.

विज्ञापन

तेल से करें स्कैल्प की मसाज

बालों को मजबूत और शाइनी रखने के लिए नियमित रूप से तेल लगाना भी जरूरी है. आमतौर पर बालों के लिए सबसे फायदेमंद तेलों में बादाम, नारियल का तेल फायदेमंद होते हैं. इन तेल से अच्छे से स्कैल्प की मालिश करने से आपके बालों को नमी और पोषण मिल सकता है.

विज्ञापन

इसके अलावा बालों को सुरक्षित और मजबूत रखने के लिए हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर आदि का इस्तेमाल को कम करें और साथ ही, नियमित रूप से पानी पीएं और पर्याप्त नींद लें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ