Chawal Pua Easy Recipe: अक्सर बच्चों को सुबह के नाश्ते में कुछ अलग और टेस्टी चाहिए होता है. ऐसे में अगर आप रोज-रोज ब्रेड या बिस्कुट देने से बचना चाहते हैं तो उन्हें चावल का पुआ बनाकर दें. यह एकदम बेहतरीन ऑप्शन है, जो बाहर से क्रिस्पी और अंदर से हल्का सॉफ्ट होता है. यह पुआ बच्चों को बहुत पसंद आता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. आप सिर्फ 20 मिनट में यह स्वादिष्ट नाश्ता या स्नैक्स तैयार कर सकते हैं. इसके अलावा, अगर फ्रिज में बचे हुए चावल रखें हैं तो इसे बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं. आइए इस लेख में जानते हैं क्रिस्पी चावल का पुआ बनाने की आसान विधि क्या है.
इसे भी पढ़ें- बाथरूम से नहीं जा रही है सीवर की गंदी बदबू? फिनाइल नहीं… इन ट्रिक्स से करें तुरंत कम
चावल पुआ रेसिपी
सामग्री
- चावल- 1 कप उबले हुए
- गेहूं का आटा- आधा कप
- चीनी- 3 चम्मच
- सूजी- 2 चम्मच
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- दही- 2 चम्मच
- नमक- चुटकी भर
- तेल- तलने के लिए तेल
विधि
- सबसे पहले उबले हुए चावल को मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें. अब इसमें गेहूं का आटा, सूजी, चीनी, दही, इलायची पाउडर और नमक मिलाएं.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. ध्यान रखें कि बैटर ना ज्यादा पतला हो और ना बहुत ज्यादा गाढ़ा हो. बैटर को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- जब सूजी और आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए तो पुआ बनाने के लिए इस्तेमाल करें. अब कड़ाही में तेल या घी गर्म करें.
- जब तेल मध्यम गर्म हो जाए, तब चम्मच की मदद से बैटर डालें आप चाहें तो छोटे-छोटे पैनकेक की तरह भी डाल सकते हैं. पुए को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें.
- गैस की आंच हल्की रखें, ताकि पुआ अंदर से भी अच्छी तरह पक जाए. अब तैयार चावल के पुए को प्लेट में निकाल लें. आप इन्हें दूध, शहद या चॉकलेट सॉस के साथ बच्चों को परोस सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Dahi Sandwich Recipe: खाना है कुछ टेस्टी तो नाश्ते में बना लीजिए यह दही वाला सैंडविच, सभी बार-बार खाने की करने लगेंगे जिद
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
7 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
9 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
10 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
11 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
12 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
13 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
13 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
17 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines