मूवी नाइट हो या शाम के समय कुछ मीठा और क्रिस्पी खाने का मन हो… तो पॉपकॉर्न एक बढ़िया स्नैक है. बाहर मिलने वाला पॉपकॉर्न स्वादिष्ट जरूर लगते हैं, लेकिन हर बार एक ही फ्लेवर के पॉपकॉर्न खाने से मजा कम होने लगता है. इसलिए आप घर पर ही पॉपकॉर्न को नया फ्लेवर दे सकते हैं. बटर पॉपकॉर्न, सॉल्ट पॉपकॉर्न या फिर कैरेमल पॉपकॉर्न… जिन्हें काफी पसंद किया जाता है. अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. शेफ कुणाल कपूर के बताए तरीके से आप घर पर ही स्वादिष्ट और क्रिस्पी कैरेमल पॉपकॉर्न बना सकते हैं. इसमें पॉपकॉर्न को तैयार करने के बाद इसे मीठे और बटर वाले कैरेमल के साथ कोट किया जाता है, जिससे हर दाने पर एक शानदार क्रंच आता है.
इसे भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर घर में बनाएं मथुरा के पेड़े, स्वाद ऐसा कि ओरिजनल से कम नहीं समझेंगे खान
कैरेमल पॉपकॉर्न की रेसिपी
सामग्री
- पॉपकॉर्न कॉर्न- आधा कप
- तेल- 3 चम्मच
- चीनी- आधा कप
- मक्खन- 2 चम्मच
- पानी- जरूरत के हिसाब से
- बेकिंग सोडा- 1 चुटकी
- नमक- जरूरत के हिसाब से
पॉपकॉर्न बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही या पैन में तेल गर्म करें. इसमें पॉपकॉर्न कॉर्न डालकर अच्छी तरह मिला दें और अब पैन को ढककर हल्की आंच पर रखें. इसे कुछ देर के लिए चटकने दें और पैन को बीच-बीच में पॉपकॉर्न चलाते रहें, ताकि पॉपकॉर्न जले नहीं।
- जब पॉपकॉर्न के चटकने की आवाज कम हो जाए तो गैस बंद कर दें. तैयार पॉपकॉर्न को एक बड़े बाउल में निकाल लें और दूसरे पैन में चीनी और पानी डालकर गर्म करने के लिए रख दें. हल्की आंच पर पकने के लिए छोड़ दें.
- जब चीनी का रंग सुनहरा होने लगे तो इसमें मक्खन डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद, इसमें एक चुटकी नमक और बेकिंग सोडा डालें. बेकिंग सोडा डालते ही कैरेमल हल्का फोम जैसा हो सकता है, इसलिए इसे तुरंत मिलाएं और गैस बंद कर दें.
- अब तैयार कैरेमल को तुरंत पॉपकॉर्न के ऊपर डालें और स्पैटुला की मदद से अच्छी तरह मिला लें. कोशिश करें कि कैरेमल सभी पॉपकॉर्न पर अच्छी तरह कोट हो जाए. इसके बाद पॉपकॉर्न को बटर पेपर या प्लेट पर फैलाकर कुछ मिनट ठंडा होने दें.
- ठंडा होने के बाद कैरेमल सेट हो जाएगा और पॉपकॉर्न क्रिस्पी हो जाएंगे. अगर आप चाहें तो गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे स्वाद बहुत ही लाजवाब आए और हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाए.
इसे भी पढ़ें- बच्चे की PTM में जा रहे हैं तो टीचर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, मिल जाएगी एकदम सटीक रिपोर्ट
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
2 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
17 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
19 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
20 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
21 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
22 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
23 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
23 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
1 day agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines