Christmas Special Chocolate Brownie: क्रिसमस के दिन चर्च जाने और केक काटने की अलग ही खुशी होती है. हालांकि, ज्यादातर लोग प्लम केक काटना और बनाना पसंद करते हैं. लेकिन, अगर आप चॉकलेट लवर हैं और घर पर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो होममेड ब्राउनी तैयार करें. क्रिसमस के लिए बॉर्बन बिस्किट ब्राउनी आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है. इस ब्राउनी की खास बात है इसका कुरकुरा बिस्कुट बेस ऊपर से सॉफ्ट और फज्र चॉकलेट लेयर से तैयार किया जाता है. इसका स्वाद इतना जबरदस्त है कि आपको हर बाइट में अच्छा लगेगा. इसे आप चाय के साथ, बच्चों के टिफिन में या किसी खास मौके पर भी बना सकते हैं. तो देर किस बात की आइए जानते हैं होममेड बॉर्बन चॉकलेट ब्राउनी की आसान रेसिपी-
इसे भी पढ़ें- Year Ender: 2025 में इन डिशेज को मिला दुनिया में अलग मुकाम, साल खत्म होने से पहले आप भी करें ट्राई
बॉर्बन ब्राउनी की आसान रेसिपी
सामग्री
- बॉर्बन चॉकलेट बिस्किट- 22
- मक्खन- 4 टेबलस्पून (पिघला हुआ)
- मैदा- आधा कप
- कोको पाउडर- आधा कप
- चीनी- आधा कप
- वनीला एसेंस- 1 छोटा चम्मच
- नमक- 1 चुटकी
- चॉकलेट चिप्स- आधा कप
- अंडे- 2
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर पहले ही ओवन को 175 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें.
- एक कटोरी में क्रश किए हुए बॉर्बन बिस्किट और पिघला हुआ मक्खन डालें. अब इस मिश्रण को 8×8 इंच की बेकिंग ट्रे में डालकर चम्मच या कटोरी की मदद से अच्छी तरह दबा दें ताकि एक मजबूत और कुरकुरा बेस बन जाए.
- अब आपको ब्राउनी का बैटर तैयार करना है.एक बड़े बाउल में चीनी, अंडे और वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह से फेंट लें. दूसरे बर्तन में मैदा, कोको पाउडर और नमक छानकर मिला लें.
- अब इस सूखे मिश्रण को धीरे-धीरे गीले मिश्रण में डालें और हल्के हाथ से मिलाएं.ध्यान रखें कि बैटर को ज्यादा न फेंटें, वरना ब्राउनी सख्त हो जाएगी. चाहें तो इसमें चॉकलेट चिप्स भी मिला सकते हैं. बस सभी चीजें बनाकर तैयार हैं.
- अब बैटर को बिस्किट बेस के ऊपर फैलाएं और ट्रे को ओवन में रखें और 20–25 मिनट तक बेक करें. जब टूथपिक डालने पर उस पर हल्के गीले क्रम्ब्स आएं, तो समझ जाएं कि ब्राउनी तैयार है.
इसे भी पढ़ें- Christmas पर जरूर एक्सप्लोर करें दिल्ली के ये 4 लोकप्रिय चर्च, प्रभु ईसा मसीह को याद करके मन को मिलेगी शांति और सुकून
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 hr agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
5 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
9 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
11 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines