Children Recipe: बच्चे चॉकलेट खाने के शौकीन होते हैं. ऐसे में अगर आपका बच्चा चॉकलेट खाता है और कुछ नया खाने को जिद करता है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम आपको घर पर आसानी से बनने वाले बॉर्बन चॉकलेट लड्डू की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं. यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ झटपट तैयार भी हो जाती है. खास बात यह है कि इसमें बिस्किट, दूध और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
इसे भी पढ़ें- जून में करना चाहते हैं ट्रेकिंग तो हरियाली और बर्फ से ढके ये 7 Treks आपके लिए रहेंगे परफेक्ट
बॉर्बन चॉको लड्डू रेसिपी
सामग्री
- 4 बड़े चम्मच- दूध
- 1 पैकेट- बॉर्बन बिस्किट
- 2 बड़े चम्मच- मिल्क पाउडर
- 2 बड़े चम्मच- बादाम और काजू
- 1 बड़ा चम्मच- कोको पाउडर
- गार्निशिंग के लिए क्रश किए हुए बॉर्बन बिस्किट
विधि
- सबसे पहले बॉर्बन बिस्किट को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि इसे बिल्कुल बारीक पाउडर न बनाएं, हल्का टेक्सचर रहने दें.
- एक बड़े बाउल में बिस्किट पाउडर डालें. इसमें मिल्क पाउडर और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं.
- सारी सामग्री को हाथों से मिलाकर नरम और स्मूथ डो तैयार करें. अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो थोड़ा दूध और मिला सकते हैं.
- तैयार डो से छोटे-छोटे बाइट-साइज लड्डू बनाकर अलग रख लें. हर लड्डू को कोको पाउडर में अच्छी तरह लपेटें. इससे लड्डुओं में गहरा चॉकलेटी स्वाद आएगा.
- अब लड्डुओं के ऊपर क्रश किए हुए बॉर्बन बिस्किट छिड़कें. इससे इनका स्वाद और प्रेजेंटेशन दोनों बेहतर हो जाएंगे.
इसे भी पढ़ें- Optical Illusion: 6/6 नजर वाले भी हो गए फेल! लेकिन 7 सेकंड में नहीं खोज पाए पेंटिंग में 5 बड़े अंतर
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 hr agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
4 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
6 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
10 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines