Veg Biryani Recipe: नॉन वेज बिरयानी का अपना अलग ही स्वाद है, लेकिन देश में एक बड़ी आबादी उन लोगों की है, जो सिर्फ वेज खाकर ही अपनी जीवन जीते हैं. हालांकि, अगर आप सोचते हैं कि शाकाहारी लोगों को बिरयानी के टेस्ट का मालूम नहीं होगा, तो आप एकदम गलत है. वेज बिरयानी एक ऐसी डिश है, जो बिना किसी चिकन, मटन के सब्जियों से बनने के बावजूद शानदार टेस्ट देती है. इसे खाने से न सिर्फ पेट भरा रहता है, बल्कि चटपटा खाने की क्रेविंग भी कम होती है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर पर वेज बिरयानी बनाना चाहते हैं, लेकिन आज से पहले आपने कभी कुछ नहीं बनाया है, तो आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है. हम आपको ऐसी आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप कम समय में सबसे शानदार वेज बिरयानी बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: घर पर काले पैर कैसे साफ करें? यहां जानिए क्या लगाने पर दूर होगी पैरों की टैनिंग
वेज बिरयानी बनाने के लिए किन-किन चीजों की पड़ेगी जरूरत
- उबले चावल – 2 कप
- मिक्स वेजिटेबल – 3 कप
- हल्दी – 1/2 टी स्पून
- धनिया पाउडर – 2 टी स्पून
- प्याज कटा – 1/4 कप
- अदरक कटा – 1 टी स्पून
- लहसुन कटा – 5-6 कलियां
- हरा धनिया – 2-3 टेबलस्पून
- हरी मिर्च – 1-2
- जीरा – 1 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
- गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
- बिरयानी मसाला – 1 टी स्पून
- तेल – जरूरत के मुताबिक
- नमक – स्वादानुसार
- नींबू रस – 1 टी स्पून
- यह तमाम चीजें लोगों की संख्या के अनुसार बढ़ भी सकती हैं.
कैसे बनाए वेज बिरयानी, जानिए स्टेप बाय स्टेप तरीका
- सबसे पहले एक गहरे बर्तन जैसे देकची में चालव डालकर उसे उबालें.
- जब तक चावल उबाल रहा है, तब तक आप हरी सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- इसके बाद प्याज, लहसुन, धनिया और मिर्च भी काट कर अलग रख लें, इसे बाद में डालना होगा.
- अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए, तो कटी हुई प्याज, लहसुन डालकर उसे अच्छे से फ्राई करें.
- प्याज और लहसुन जब सुनहरा होने लगे, तभी बाकी सब्जियां भी साथ में डाल दें और उन्हें भी फ्राई कर लें.
- तमाम चीजों को फ्राई करने के बाद हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर समेत सभी मसाले डालकर भून लें और स्वादानुसार नमक भी डाल दें.
- जब यह मिश्रण अच्छे से भुन कर तैयार हो जाए तो सभी को एक कटोरे में डाल लें.
- अब जो मिश्रण कड़ाही में बच गया है, उसके ऊपर चावल की एक परत बिछा दें.
- फिर चावल के ऊपर पकी हुई सब्जियों की एक और परत लगाएं और उसके ऊपर फिर से चावल की एक परत बिछा दें और कड़ाही को ढक दें.
- अब आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस मध्यम आग पर कड़ाही को 5-7 मिनट तक और पकने दें.
- वक्त पूरा होने के बाद हरा धनिया डालकर गार्निश करें और सबके सामने परोसे आप इसे रायते के साथ भी खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: नरम-मुलायम राइस इडली से करें दिन की हेल्दी शुरुआत, स्वाद और सेहत दोनों का रखेगा ख्याल
संबंधित खबरें
नवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
33 mins agoLIVE: मां शैलपुत्री के आगमन पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं
2 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
15 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
16 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
17 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
19 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
20 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines