हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

घर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप, बार-बार खाने का करने लगेगा दिल

Bengali Sponge Rosogulla Recipe: स्पंजी रसगुल्ले साइज में बड़े होते हैं और इनका स्वाद भी बेहद अलग होता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह घर पर ही स्पंज वाला रसगुल्ला बनाया जा सकता है.

विज्ञापन
इस तरह बनाएं घर पर रसगुल्ले. Image Credits - AI

Rasgulla Recipe: हलवाई की दुकान पर 2 तरह के रसगुल्ले मिलते हैं एक छोटे रसगुल्ले जो थोड़े टाइट होते हैं और दूसरे बड़े-बड़े रसभरे रसगुल्ले जो स्पंज की तरह मुलायम होते हैं. इन्हें बंगाली रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) भी कहते हैं. इन्हें आमतौर पर निचोड़कर खाया जाता है और यह अपनी गोल शेप बनाए रखते हैं. इनका स्वाद भी लाजवाब होता है और इसीलिए इन्हें बार-बार खाने का मन करता है. अगर आप भी घर पर ही ये बंगाली रसगुल्ला बनाकर खाना चाहते हैं तो यहां जान लीजिए आसान रेसिपी. इस रेसिपी को फॉलो करके स्वादिष्ट बंगाली रसगुल्ले बनाकर खाए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें – Meethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी, सिंपल सामग्री के साथ झटपट बनकर होगी तैयार

बंगाली रसगुल्ला बनाने की रेसिपी

सामग्री

विज्ञापन

फुल क्रीम दूध – 2 लीटर
नींबू का रस – 2 चम्मच
चीनी – एक कप
पानी – 5 कप
इलायची – 3

बनाने की विधि

विज्ञापन
  • रसगुल्ला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दूध को उबालने के लिए रखें और हर थोड़ी देर में दूध को चलाते रहें.
  • जब दूध उबल जाए तो उसमें नींबू का रस डालकर हिलाएं. नींबू का रस ना हो तो थोड़ा सा दही या फिर सिरका भी डाला जा सकता है. इससे दूध फटने लगता है और छेना बन जाता है.
  • जबतक दूध फटे नहीं तबतक आंच को धीमा या मीडियम ही रखें. दूध फटने के बाद आंच बंद कर दें.
  • दूध को छानकर छेना अलग कर लें. इस बात का ध्यान रखें कि यह छेना और अलग हुआ पानी बहुत गर्म होगा इसीलिए सावधानी बरतना जरूरी है.
  • अब इस छेना को बहते पानी से धो लें जिससे इसमें से नींबू की खटास पूरी तरह निकल जाए. इसके बाद इस छैना को निचोड़कर इसमें से एक्स्ट्रा पानी निकाल लें और 1 घंटे तक अलग रख दें.
  • 1 घंटे बाद इस तैयार पनीर को अच्छे से मसलें और मैश करें. इसे 5 मिनट तक मैश करें. इससे पनीर का टेक्सचर सॉफ्ट हो जाएगा.
  • चाशनी बनाने के लिए एक 5 कप पानी में एक कप चीनी और 3 इलायची डालकर पकाएं. पानी को तबतक हिलाएं जबतक कि चीनी घुल ना जाए. जबतक चाशनी बन रही है तबतक पनीर की गोल-गोल बॉल्स बना लें.
  • अब इन बॉल्स को चाशनी में एक-एक करके डालें. सारी बॉल्स को चाशनी में डालने के बाद बर्तन को ढक दें और 10 मिनट तक पनीर की बॉल्स को पानी में उबलने दें.
  • ये बॉल्स साइज में डबल हो जाएंगी और रसगुल्ला बन जाएंगी. जब रसगुल्ला बन जाए तो आंच बंद कर दें और इन्हें निकालकर तुरंत ठंडे पानी में डाल दें. इससे रसगुल्ले सिकुड़ेंगे नहीं और फूले हुए दिखेंगे.
  • जब रसगुस्से पूरे ठंडे हो जाएं तो उन्हें बाउल में निकालें और ऊपर से उनपर चाशनी डाल दें. आप रसगुल्ले को फ्रिज में रखकर भी खा सकते हैं या वो जैसे हैं वैसे ही उनका मजा ले सकते हैं.

ये बोनस टिप्स भी आएंगे काम

फुल क्रीम दूध लें – अगर रसगुल्ला बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी का पनीर चाहिए तो फुल क्रीम काउ मिल्क का इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

पनीर बॉल्स में ना आएं दरार – जब पनीर की बॉल्स बना रहे हों तो ध्यान रखें कि इन बॉल्स में किसी तरह की दरारें ना बनें. बिना दरारों वाली बॉल्स से टेस्टी रसगुल्ले तैयार होते हैं.

ढक्कन लगाए रखें – जब रसगुल्ले चाशनी में पक रहे हों तो ढक्कन लगाए रखें और हटाएं नहीं. ढक्कन लगाए रखने पर रसगुल्ले ज्यादा गोल बनते हैं. ढक्कन हटाने पर तापमान कम हो जाता है जिससे रसगुल्ले फ्लैट हो जाते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe, स्वाद आएगा लाजवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola