Ayurvedic Oil For Joint Pain: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने जोड़ों के दर्द (Joint Pain) से परेशान रहते हैं. इसके लिए डॉक्टर से लेकर घरेलू उपायों तक को आजमा लेते हैं, लेकिन फिर भी कोई फर्क नहीं दिखता. अब यह समस्या सिर्फ बड़े-बूढ़ों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कम उम्र के लोग भी इस दिक्कत का शिकार हो रहे हैं, जिससे उन्हें चलने-उठने में काफी दिक्कत होती है.
अगर आप भी हजारों रुपये खर्च कर चुके हैं और चाहते हैं कि आपको जोड़ों के दर्द से राहत (Joint pain relief) मिल जाए, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट किरण कुकरेजा के आयुर्वेदिक तेल की रेसिपी (Ayurvedic oil) के बारे में जिसे अजमाकर दर्द से राहत पाई जा सकती है. साथ ही अगर आपको आर्थराइटिस (Arthritis) की दिक्कत है तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है.
आयुर्वेदिक तेल बनाने की सामग्री
एक्सपर्ट किरण कुकरेजा के अनुसार इस तेल को बनाना बेहद आसान है जिसके लिए आपको बस कुछ ही चीजों की जरूरत पड़ेगी.
- सरसों का तेल
- 5-6 छिले हुए लहसुन
- 2 चम्मच अजवाइन
- 7-8 ठंडिया निरकुड़ी
- इस तरह बनाएं आयुर्वेदिक तेल
इस तरह बनाएं आयुर्वेदिक तेल
किरण कुकरेजा के मुताबिक इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें अच्छी मात्रा में सरसों (Mustard oil) का तेल डालें. जब तेल गरम हो जाए तो उसमें 5-6 छिले हुए लहसुन डालें. इसके बाद 2 चम्मच अजवाइन डालें. जब ये दोनों हल्के भून जाएं तो 7-8 ठंडिया निरकुड़ी डालें और अच्छे से पकने दें. जब सारी सामग्री अच्छे से पक जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें. ठंडा होने पर इसे किसी कांच की बोतल में भर लें. रोजाना इससे अपने हाथ-पैर और जोड़ों की मालिश करें.
इस आयुर्वेदिक तेल के फायदे
इस तेल में इस्तेमाल की गई सभी सामग्रियां जैसे सरसों का तेल, लहसुन, अजवाइन और निरकुड़ी आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती हैं. रोजाना इस तेल से मालिश करने से जोड़ो में जमी सूजन और जकड़न कम होती है. लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी (Anti-inflammatory) गुण होते हैं जो सूजन और दर्द को राहत देने में मदद करते हैं. अजवाइन में मौजूद थाइमोल मांसपेशियों (Muscles) की ऐंठन को दूर करता है वहीं निरकुड़ी पुरानी सूजन और आर्थराइटिस के दर्द में असरदार मानी जाती है.
ये भी पढ़ें- दही जमाते ही हो जाता है खट्टा तो जान लें ये ट्रिक, स्वाद से नहीं करना पड़ेगा समझौता
संबंधित खबरें
बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 hr agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
14 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
19 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
21 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines