कई बच्चे फल खाने से मना करते हैं. सेब तो हाथ तक नहीं लगाते हैं. कभी उन्हें इसका स्वाद पसंद नहीं आता तो कभी इसे चबाने में परेशानी होती है. ऐसे में अगर आपका बच्चा भी सेब देखकर मुंह बनाने लगता है तो आप इसे उसकी डाइट में शामिल करने का एक आसान तरीका अपना सकते हैं. सेब की स्मूदी बनाकर बच्चे को दी जा सकती है. इसमें सेब के साथ दूध और कुछ दूसरे हेल्दी इंग्रीडिएंट्स मिलाकर इसे स्वादिष्ट बनाया जा सकता है. आप बच्चे की पसंद की चीजें इस्तेमाल कर सकते हैं, बस सही रेसिपी आपको पता होनी चाहिए. जो हम आपके साथ इस लेख में साझा कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- Krishna Janmashtami: घर पर बनाएं कान्हा का झूला, आसान DIY से सजाएं जन्माष्टमी की झांकी
एप्पल स्मूदी कैसे बनाएं?
इसके लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी. यह आपको घर पर भी मिल सकती हैं और आप मार्केट से भी खरीद सकते हैं.
सामग्री
- सेब- 1 पका हुआ
- दूध- 1 कप ठंडा
- खजूर- स्वादानुसार
- दही- 2 चम्मच
- बादाम- 3
- दालचीनी पाउडर- 1 चुटकी
कैसे बनाएं एप्पल स्मूदी?
- सबसे पहले सेब को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. अगर सेब के बीज और बीच का सख्त हिस्सा है तो उसे निकाल दें. अब ब्लेंडर में सेब के टुकड़े, दूध, दही, भीगे हुए बादाम और खजूर डालें.
- सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करें, जब तक स्मूदी बिल्कुल स्मूथ न हो जाए. आखिर में इसमें एक चुटकी दालचीनी डालकर दोबारा हल्का ब्लेंड कर लें. बच्चों के लिए स्वादिष्ट एप्पल स्मूदी तैयार है.
- अगर आप बच्चे के लिए स्मूदी बना रहे हैं तो उसमें अलग से चीनी डालने से बचें. खजूर या मीठे पके सेब से प्राकृतिक मिठास मिल सकती है. इससे स्मूदी का स्वाद भी अच्छा रहेगा और चीनी की जरूरत नहीं पड़ेगी.
बच्चे के लिए क्यों अच्छा ऑप्शन हो सकती है?
- सेब में फाइबर, विटामिन और कई तरह के पौधों से मिलने वाले यौगिक पाए जाते हैं. वहीं, दूध प्रोटीन और कैल्शियम का स्रोत है.
- स्मूदी को पूरे फल का हमेशा बेहतर नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि पूरे फल को चबाने से फाइबर का सेवन और खाने की आदत ही फायदेमंद होता है.
इसे भी पढ़ें- बंद कमरे में घुटन महसूस होती है? हवा का वेंटिलेशन बढ़ाने के लिए करें ये 5 काम
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
11 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
18 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
18 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
19 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
22 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines