Apple Peel Chips: सेब के छिलके से चिप्स कैसे तैयार करें? यहां जानिए किन सामग्रियों की पड़ेगी जरूरत

Seb Ke Chhilke Ki Chips: रेडीमेड चिप्स हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. इसलिए आप सेब के छिलके की मदद से फाइबर युक्त चिप्स तैयार करें. अपने बच्चों को खिलाएं और बाहर के जंक फूड खाने से बचें.

Apple Peel Chips

टेस्टी और हेल्दी एप्पल पील चिप्स ऐसे बनाएं. Image Credit- Freepik 

विज्ञापन

Apple Peel Chips Recipe: सेब बहुत ही फायदेमंद फल है, जिसमें भरपूर मात्रा में पानी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाया जाता है. इसलिए डॉक्टर अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं. लेकिन, क्या आपको पता है कि सेब के साथ-साथ इसके छिलके भी फायदेमंद (Apple peel Benefits) होते हैं. इसका सेवन करना चाहिए, हालांकि कुछ लोग सेब छिलके उतारकर खाना पसंद करते हैं. अगर आप नहीं इसी में शामिल हैं तो हम आपको सलाह देंगे कि छिलके (Apple peel Uses) उतारने के बाद फेंके नहीं, क्योंकि इससे मजेदार चिप्स तैयार की जा सकती हैं. आप घर पर सेब के छिलके के चिप्स (Homemade Apple Chips) तैयार करके स्टोर कर सकते हैं. इससे स्वाद के साथ आपको बहुत ही फायदा मिलेगा और बाहर के चिप्स खाने की क्रेविंग भी कम हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें- Weekend Recipe: बच्चों के लिए तैयार करें Doraemon का फेवरेट डोरा केक, शेफ रणवीर बरार ने बताई सीक्रेट रेसिपी

विज्ञापन

सेब के छिलके के चिप्स कैसे बनाएं? | Apple Peel Chips Recipe In Hindi

सामग्री

  • सेब के छिलके- जरूरत के हिसाब से 
  • दालचीनी- चुटकी भर 
  • नमक का पानी- 1 गिलास
  • तेल- 2 चम्मच 
  • चाट मसाला- 1 चम्मच 

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर सेब के छिलके को नमक के पानी में कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें.ऐसा करने से इसकी मिठास कम हो जाएगी और स्वाद भी अच्छा आएगा.
  • आप छिलकों को पतला-पतला या लंबे रेशों में काट लें.फिर एक कटोरे में छिलके डालें और थोड़ा तेल या मक्खन भी डाल दें. दालचीनी पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. 
  • अब एक बेकिंग शीट पर कागज बिछाएं और छिलकों को एक-एक करके फैलाएं. अब छिलकों को लगभग 150 डिग्री पर लगभग 30-40 मिनट या कुरकुरा होने तक बेक करें. 
  • बेक करने के बाद उन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद एक डिब्बे में स्टोर करके रखें और बच्चों को मांगने पर सर्व करें. 

इन बातों का रखें ध्यान

चिप्स को डीप फ्राई ना करें, क्योंकि ऐसा करने से उसमें तेल भर जाएगा और स्वाद भी अच्छा नहीं लगेगा.
चिप्स बनाने से पहले नमक के पानी में जरूर भिगोएं, वरना स्वाद मीठा आएगा और आपको ये चिप्स अच्छे नहीं लगेंगे. 
चिप्स को मीठा स्वाद भी दिया जा सकता है. आप चॉकलेट फ्लेवर के सेब के छिलके के चिप्स तैयार कर सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ