बच्चों को लंच में बनाकर दें चीजी चिली मशरूम बॉल्स, शेफ अजय चोपड़ा से जानिए किन सामग्रियों का करें इस्तेमाल

Cheese Chilli Mushroom Balls Recipe: मशरूम में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है और बच्चों को कई तरह के पोषण देने का काम करता है. इसलिए आप लंच में मशरूम की बॉल्स बनाकर दें, ताकि बच्चे को स्वाद के साथ-साथ कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलें. आइए इसे बनाने की आसान रेसिपी शेफ अजय चोपड़ा से जानते हैं.

Cheese Chilli Mushroom Balls Recipe

चीजी चिली मशरूम बॉल्स की आसान रेसिपी- Image Credit- News24

विज्ञापन

Cheese Chilli Mushroom Balls Recipe: मशरूम को सुपरफूड माना जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. यह बच्चों के लिए अच्छा माना जाता है. इसलिए बच्चों को मशरूम जरूर खिलाएं, लेकिन कुछ बच्चे इसे खाना पसंद नहीं करते क्योंकि उन्हें इसका स्वाद अच्छा नहीं लगता. लेकिन, इसका मतलब ये नहीं है कि आप हार मान जाएं और अपने बच्चों को मशरूम खाना भूल जाएं. इसमें विटामिन-D भी होता है जो पढ़ने वाले बच्चों के लिए फायदेमंद है. इसलिए आप मशरूम के स्नैक्स बनाकर बच्चों को सर्व करें. मशरूम से चीज बॉल्स बनाने की आसान रेसिपी शेफ अजय चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है. इसे आप घर पर ट्राई कर सकते हैं और बच्चों को लंच या स्नैक्स के तौर पर मशरूम बॉल्स दे सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- Weekend Recipe: बच्चों के लिए तैयार करें Doraemon का फेवरेट डोरा केक, शेफ रणवीर बरार ने बताई सीक्रेट रेसिपी

विज्ञापन

चीज चिली मशरूम बॉल्स | Cheese Chilli Mushroom Balls Recipe 

सामग्री

  • मशरूम के लिए
  • बटन मशरूम- 500 ग्राम
  • उबालने के लिए पानी
  • स्टफिंग के लिए
  • प्याज- 2
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच
  • मोजरेला चीज- 1 कप
  • स्लरी (घोल) के लिए
  • मैदा- आधा कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर-  1 चुटकी
  • पानी-  आवश्यकतानुसार
  • ब्रेड क्रम्ब्स- 2 कप

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें. अब मशरूम को अच्छी तरह से धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें.
  • फिर मशरूम के डंठल ध्यान से निकाल लें, ताकि अंदर स्टफिंग आसानी से भर पाए.
  • अब एक मिक्सिंग बाउल में कटे हुए प्याज, अदरक और हरी मिर्च डालें.
  • इसमें सभी मसाले जैसे लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  • अब कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज और हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं.
  • हर मशरूम कैप में तैयार स्टफिंग को कसकर भरें. अब हल्के हाथ से दबाएं ताकि भरावन बाहर ना आए.
  • एक बाउल में मैदा, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें. धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए चिकना और बिना गांठ वाला घोल तैयार करें. घोल न ज्यादा पतला हो और ना ज्यादा गाढ़ा.
  • एक प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स फैला लें. फिर स्टफ किए हुए मशरूम को पहले स्लरी में डुबोएं.
  • फिर ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेट लें और हल्का दबाएं ताकि क्रम्ब्स अच्छी तरह चिपक जाएं.
  • अब कड़ाही में हल्की आंच पर तेल गर्म करने के लिए रखें. फिर मशरूम को थोड़े-थोड़े करके तेल में डालें.
  • हल्की सुनहरी और कुरकुरी होने तक तल लें और निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें ताकि तेल निकल जाए.
  • सर्व करने के लिए इसके साथ स्पाइसी मेयो, मिंट चटनी या केचप परोसें. ऊपर से चाट मसाला डालना बिल्कुल भी ना भूलें.  

इसे भी पढ़ें- साल 2026 में ये 6 संकल्प बदल देंगे रिश्ते की किस्मत, एक-दूसरे में बढ़ेगा प्यार और कभी नहीं होगी लड़ाई

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ