How to Make Aloo Patties: शाम के समय अक्सर घर में बच्चों व अन्य लोगों को भूख लग जाती है, जो कि बिल्कुल आम बात है. लेकिन मुश्किल तब आती है, जब ये चुनाव करना हो कि इस भूख को मिटाने के लिए ऐसा क्या बनाया जाए, जिसमें ज्यादा मेहनत भी न लगे और सभी को पसंद आए. आमतौर पर पराठा, पकोड़े ही दिमाग में आते हैं, लेकिन इस स्टोरी में हम आपको शानदार क्रिस्पी आलू पेटीज की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे खाने के बाद घर का हर शख्स आपकी तारीफ करेगा. अगर आप सोच रहे हैं कि इसे बनाना बहुत मुश्किल होगा या फिर बहुत टाइम बर्बाद हो जाएगा, तो ऐसा नहीं है, क्योंकि इस तैयार होने में ज्यादा से 10-15 मिनट ही लगेगा. आइए जानते हैं आसान रेसिपी.
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha Recipe: पितृ पक्ष में बनाएं चावल की ये पारंपरिक खीर, स्वाद के साथ निभाएं परंपरा
किन चीजों से तैयार होगा आलू पेटीज
- पेटीज बनाने के लिए आपको चाहिए होगा,
- 2 उबले हुए आलू
- 1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर
- 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 1 छोटी चम्मच नींबू का रस
- 2 बड़े चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
- 1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- वहीं, पफ के लिए
- पफ पेस्ट्री शीट्स
- ब्रश करने के लिए थोड़ा दूध
घर पर कैसे बनाएं मिनटों में आलू पेटीज?
- सबसे पहले उबले हुए आलू को एक बाउल डाले और उन्हें इच्छी तरह से मैश कर लें.
- अब मैश आलू में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. साथ ही, नींबू का रस, बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
- इन सबके बाद पफ पेस्ट्री शीट लें और उस पर तैयार आलू की फिलिंग रखें. शीट को अच्छे से मोड़कर पफ का आकार दें और किनारों को हल्के हाथ से दबाकर अच्छी तरह बंद कर दें, ताकि खुले नहीं.
- अब तैयार पफ के ऊपर ब्रश की मदद से थोड़ा दूध लगाएं और एयर फ्रायर में रखें और 180 डिग्री सेल्सियस पर लगभग15 मिनट तक पकाएं. ध्यान रखें कि पकने पर क्रिस्पी हो जाएगा, तो इन्हें एयर फ्रायर से निकाल लें.
- इस तरह आप स्वादिष्ट आलू पेटीज बना सकते हैं और अपनी मन पसंद चटनी के साथ खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: गुलाब जामुन की सब्जी में क्या खास है? जोधपुर की इस अनोखी डिश की रेसिपी जानकर चौंक जाएंगे आप
संबंधित खबरें
तांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
2 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
2 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
3 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
3 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
5 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
19 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
21 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
1 day agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines