बिल्कुल भी कड़वा नहीं लगेगा एलोवेरा का हलवा, चीनी नहीं, काम आएंगी ये ट्रिक्स… सर्दियों में बनाकर बच्चों को जरूर खिलाएं

Aloe Vera Halwa: एलोवेरा का हलवा बनाना आसान काम नहीं है, लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो ना सिर्फ स्वाद दोगुना होगा, बल्कि कड़वाहट भी दूर हो जाएगी. आपको बस हमारे बताए गए टिप्स फॉलो को कुकिंग में इस्तेमाल करना होगा.

Aloe Vera Halwa

एलोवेरा का हलवा की रेसिपी- Image Credit- Freepik

Aloe Vera Halwa Kaise Banate Hain: इस मौसम में जोड़ों और घुटनों में दर्द होना बहुत ही आम है. इसकी दवा खाने या तेल लगाने के बाद भी लोगों को आराम नहीं मिलता. ऐसे में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल (Uses of Aloe Vera Gel) किया जा सकता है. आप इसका इस्तेमाल जूस या काढ़ा बनाकर कर सकते है, लेकिन कई लोगों को इसका स्वाद समझ में नहीं आता. कड़वा लगता है, लेकिन क्या आपने हलवा बनाकर एलोवेरा का सेवन किया है? अगर नहीं, तो इस बार बनाकर देखें, यकीनन आपकी सारी परेशानी दूर हो जाएंगी. हालांकि, कई लोगों को लगता है कि एलोवेरा का हलवा कैसे बनाया जा सकता है क्योंकि यह कड़वा होता है. मगर ऐसा नहीं है क्योंकि आप हमारे बताए गए टिप्स से एलोवेरा की कड़वाहट आसानी से दूर कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे बनाएं एलोवेरा का हलवा?

एलोवेरा का हलवा कई तरह से बनाया जा सकता है. कई लोग इसे बनाने के लिए घंटों मेहनत करते हैं और कई लोग चुटकियों में हलवा तैयार कर लेते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले जेल को निकाल लेना है और सूजी के साथ मिक्स करके रख देना है. इसके बाद आपको कड़ाही में घी गर्म करें और इसका पेस्ट डालकर पका लें. चीनी, मावा और अपनी पसंद के हिसाब से सामग्रियों को डालकर घंटों पकाना है. पकाने के बाद एक कटोरे में निकालें और गरमा-गरम सर्व करें. आप इसे ठंडा करके भी खा सकते हैं या स्टोर करके रख सकते हैं.

एलोवेरा की कड़वाहट कैसे दूर करें?

एलोवेरा की कड़वाहट इसके पीले वाले भाग में होती है. अगर आप इसे हटाकर सिर्फ सफेद हिस्से का इस्तेमाल करते हैं तो यकीनन कड़वाहट कम है जाएगी. जेल निकालते वक्त आप कपड़े से छान लें और इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

एलोवेरा हलवा के फायदे

इसका (Benefits of Aloe Vera) सेवन करने के बहुत फायदे हैं. इसे खाने से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं. अगर आपका पेट खराब है, पाचन तंत्र बेकार है या स्किन एलर्जी है…यह हलवा राहत देने का काम करेगा. कई एक्सपर्ट एलोवेरा जेल का सेवन करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसका सेवन करने से बाल स्वस्थ रहते हैं, ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है और इम्यूनिटी बढ़ती है; यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाने में भी मददगार है. आप रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ